
बंगाल में हुगली के त्रिवेणी संगम पर हुआ कुंभ मेले का आयोजन
कोलकाता. हुगली जिले के त्रिवेणी सप्तऋ षि घाट पर माघी पूर्णिमा के अवसर पर कुंभ मेले का आयोजन हुआ है। हजारों की तादाद में साधु, संतों एवं श्रद्धालुओं का समागम त्रिवेणी के पावन भूमि पर हो रहा हैं। सनातन संस्कृति संसद द्वारा ऐतिहासिक ग्रंथो का पूर्णालोकन कर इसे फिर से अयोजन करने का निर्णय लिया गया है। सनातन संस्कृति संसद ने प्राचीनकाल में आयोजित होने वाले इस मेले का इतिहास खंगाल कर इसकी जानकारी बांसबेडिय़ा नगरपालिका को दी। सभी तथ्यों पर ध्यानाकर्षित करने के बाद पालिका की तरफ से मेला अयोजन की अनुमति दी गई। सनातन संस्कृति संसद ने बताया कि 702 साल पहले इस सप्तऋ षि घाट पर कुंभ स्नान की परंपरा थी। प्राचीन काल में किसी विषेश समुदायों तथा दो राज्यों के राजाओं के बीच हुई जंग के कारण इसे बंद कर दिया गया था।
स्नान के लिए 51 नागा साधु पहुंचे
कुंभ स्नान के लिए 51 नागा साधु यहां पहुंचे हैं। 51पीठ हिंदू पुराण मान्यता के अनुसार 51 हवन कुंड बनाया गया है। हवन करने के लिए शिवलिंग की भी स्थापना की गई है। फिलहाल शिवलिंग को काली तल्ला डकैत काली मन्दिर में स्थापित किया गया है। मंदिर निर्माण के बाद शिव ***** को हस्तांतरित किया जायेगा। नए मन्दिर का निर्माण सप्तऋषि घाट के तट पर किया जाएगा। आज सुबह हजारों श्रद्धालुओं ने ऋ षिमुनियों के संग नगर परिक्रमा की। परिक्रमा की शुरुआत त्रिवेणी से हुई एवं डकैत काली मन्दिर के विभिन्न अंचलों की परिक्रमा कर सप्तऋषि घाट पर संपन्न हुई। संध्या के समय गंगा आरती का आयोजन किया गया है। राज्य के विभिन्न अंचलों से लोग इस मेले में आ रहे हैं।
---
पष्ठम श्याम वार्षिक महोत्सव का भव्य आयोजन
रिसड़ा के बांगुड पार्क इलाके में स्थित रिसड़ा सेवक संघ में श्री श्याम प्रेम मंडल रिसड़ा की तरफ से पष्ठम श्याम वार्षिक महोत्सव का भव्य आयोजन धूमधाम से किया गया। खाटू नरेश का नीले फूलों से अलौकिक शृंगार, छप्पन भोग, भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अखंड ज्योत जलाकर हुई। इसके बाद शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें भक्ति भजन गायक अभिषेक शर्मा माधव, नूतन शर्मा, कुमार विक्की, हेमंत वर्मा, रोहित शर्मा, अनीश सिंह समेत अन्य गायकों ने अपने मधुर कंठ से श्याम भक्ति के भजन गाकर भक्त और भगवान को रिझाया। इस इस मौके पर सैकड़ों श्याम प्रेमी मौजूद रहे। नन्हे नन्हे श्याम भक्त भजनों पर मंत्रमुग्ध होकर नाचते झूमते नजर आए। मौके पर विशेष अथिति के तौर पर रिसड़ा नगर पालिका प्रशासक विजय सागर मिश्रा, अतुल डालमिया, सुजीत पांडे, डॉ रमेश अग्रवाल, मनोज सोनी, विजय पांडे, अशोक वर्मा , शशि सिंह, ओंकार साह समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Published on:
14 Feb 2022 12:22 pm

बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
