
भाजपा का कानून भंग आंदोलन
हावड़ा
भाजपा हावड़ा सदर की ओर से बुधवार को कानून भंग कार्यक्रम के जिला मजिस्ट्रेट के कार्यालय के समीप पार्टी समर्थकों और पुलिस में धक्का-मुक्की हुई। महिला पुलिस के हमले में अनिता सिंह महिला कार्यकर्ता व भाजयुमो के हावड़ा सदर के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह सहित कुछ भाजपा समर्थक घायल हो गए। इस दौरान महिला मोर्चा की हावड़ा जिला अध्यक्ष दुर्गावती सिंह ने महिला पुलिस की ओर से महिला समर्थकों को पीटने को लेकर सडक़ पर बैठकर प्रदर्शन किया। गुस्साए भाजपा समर्थकों ने फ्लाई ओवर के नीच वाले बैरिकेड को तोड़ा, उसके बाद दूसरे बैरिकेट को पार कर गए। इनमें भाजपा महासचिव विनय अग्रवाल, भाजयुमो उमेश राय, जिलाध्यक्ष सुरजीत साहा, संजय सिंह, महिला मोर्चा की अध्यक्ष दुर्गावती सिंह, पार्षद अनिता सिंह, पार्षद गीता राय, इशरत जहां, इन्दु सिंह, अनिता सिंह सहित कई महिला मोर्चा सदस्य शामिल रही। एडीसी साउथ भावना गुप्ता और उनकी टीम के साथ भाजपा समर्थकों की धुक्का मुक्की हुई। इस दौरान अनिता सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। भाजयुमो सदर अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह के सिर में चोट लगी। उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। महिला मोर्चा ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण आंदोलन को एडीसी और उनकी टीम ने ही अशांत बनाया है। प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई। पुलिस ने सभी को वहीं गिरफ्तार कर रिहा कर दिया। भाजयुमो नेता उमेश राय ने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन को महिला पुलिस ने जानबूझ कर अशांत कर दिया।
Published on:
19 Dec 2018 10:23 pm
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
