
लायंस डिस्को डांडिया की रही धूम
कोलकाता. लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 322बी 2 और 322बी 1 की ओर से लायंस डिस्को डांडिया का तीन दिवसीय आयोजन महानगर के पार्क होटल में रात 8 बजे से रात 2 बजे तक किया गया। मनोज दुबे, रितेश, शर्मिष्ठा, टूटूल एवं ग्रुप, अनुराग मोहता और डीजे हैप्पी की ओर से यह कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में दोनों डिस्ट्रिक्ट के प्राय: सभी क्लबों नें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। नगर के कई मशहूर नागरिको नें भी हिस्सा लिया।
डिस्ट्रिक्ट 322बी २ गवर्नर किशन पोद्दार, कार्यक्रम के मुख्य संचालक त्रिलोक राजगरिया, महेंद्र जैन, संयोजक दिलीप बंसल, प्रेम अग्रवाल, पवन गुप्ता, संदीप चौधरी व पवन मुरारका की भूमिका सराहनीय रही। डिस्ट्रिक्ट 322बी १ से डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रश्मि बागला, सूरज बागला संयोजक चेतन जैन, अमित शर्मा, अजय जैन, रतन अग्रवाल का भरपूर योगदान मिला। पूरे कोलकाता में लायंस डिस्को डांडिया की 3 दिनों तक धूम रही। लायंस क्लब ऑफ कोलकाता वेस्ट के सदस्यों ने भी डिस्ट्रिक्ट के आयोजन में हिस्सा लिया। कुसुम मूंदड़ा, सुप्रिया सिंह, रेनू परसरामपुरिया ,सीमा मोदी, संगीता झा और सुनीता पांडेय को डांडिया करते देखा गया।
--
बड़ाबाजार सार्वजनिक दुर्गोत्सव कमेटी की पूजा
कोलकाता. बड़ाबाजार सार्वजनिक दुर्गोत्सव कमेटी (जौहरी पट्टी) की ओर से लगातार 75वें वर्ष दुर्गापूजा हुई। बड़ाबाजार इलाके की सबसे पुरानी पूजा में से एक सार्वजनिक दुर्गोत्सव कमेटी का उद्घाटन महापष्ठी पर किया गया। यहां 1944 से दुर्गापूजा हो रही है। कमेटी के चेयरमैन चन्द्रकांत सर्राफ ने उद्घाटन के मौके पर कहा कि इस वर्ष पूजा कमेटी ने इलाके में लाइटिंग और साज-सज्जा पर खर्च न कर उन पैसों को सामाजिक कार्यों में खर्च करने का निर्णय लिया है। इसके तहत पूजा कमेटी रक्तदान शिविर का आयोजन करेगी। वार्ड 23 के पार्षद विजय ओझा ने कहा कि दुर्गा पूजा महोत्सव सभी को एक दूसरे से जोडऩे का कार्य करता है। विमल चंद जैन, प्रधान अतिथि निर्मल सर्राफ, राजकुमार शर्मा, हरि सोनी, संजय हरलालका, राजकुमार बोथरा उपस्थित थे। समारोह को सफल बनाने में संस्था अध्यक्ष नन्द किशोर तोषावड ,सचिव नारायण गोयनका, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र मुणोत, उप-चेयरमैन दिलीप सर्राफ, पवन झुनझुनवाला, अनिल लाखोटिया, नरेश शर्मा, पंकज सोनकर, राजकुमार बागला, संजय अग्रवाल का योगदान रहा। संचालन मनोज चांदगोठिया ने किया।
Published on:
20 Oct 2018 10:38 pm
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
