4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन की पाबंदियां 15 सितम्बर तक बढ़ाई गईं

- नहीं खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, लोकल ट्रेन सेवा प्रतिबंध जारी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Ashutosh Kumar Singh

•

Updated: 29 Aug 2021, 12:14 AM IST

पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन की पाबंदियां 15 सितम्बर तक बढ़ाई गईं

पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन की पाबंदियां 15 सितम्बर तक बढ़ाई गईं

कोलकाता
पश्चिम बंगाल सरकार ने कोरोना की रोकथाम के लिए राज्य में जारी लॉकडाउन की पाबंदियों को 15 सितम्बर तक के लिए बढ़ा दिया है। स्कूल-कॉलेज अभी नहीं खुलेंगे। लोकल ट्रेन सेवा पर प्रितबंध जारी प्रतिबंध जारी रखा गया है। नाइट कर्फ्यू भी नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक जारी रहेगी। इस दौरान गैरजरुरी कार्यों से घर से बाहर कहीं आने जाने पर प्रतिबंध रहेगा। शनिवार को राज्य के मुख्य सचिव एच के दिवेदी ने इस इस संबंध में अधिसूचना जारी की। इस बार कोचिंग सेन्टर्स को 50 प्रतिशत के साथ कोविड प्रॉटोकॉल के पालना के साथ शिक्षण का कार्य शुरू करने की छूट दी गई है। बाकी सभी पाबंदियों को यछावत लागू रखा गया है। सभी जिले के कलक्टर और एसपी को पाबंदियों के पालना पर सख्ती बरतने तथा कड़ी नजर रखने को कहा गया है।

---------------
बंगाल में कोरोना के 661 नए मामले, सात लोगों की मौत
पश्चिम बंगाल में शनिवार को कोरोना के 661 नए मामले सामेन आए हैं। संक्रमण से सात लोगों की मौत हुई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार इस दिन 688 लोग स्वस्थ हुए हैं। उक्त नए आंकड़े के साथ राज्य में अब तक कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 15,46,898, स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 15,19,372 तथा मरने वालों की संख्या 18,417 पहुंच गई। पिछले 24 घंटों में राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 34 की कमी आई है। राज्य में फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 9,109 है। विभिन्न अस्पतालों उनका इलाज चल रहा है।
मेडिकल बुलेटिन के अनुसार शनिवार को कोलकाता और उत्तर 24 परगना जिले में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है। एक जन की मौत नदिया जिले में हुई हैष

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल