फेसबुक पर ‘लव जिहाद’ से संबंधित आपत्तिजनक एक पोस्ट के खिलाफ एक प्रेमी जोड़े ने कोलकाता के साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। प्रेमी जोड़े ने पुलिस को बताया है कि उस पोस्ट में उनका नाम सार्वजनिक होने के बाद से उन्हें जान दे मार दिए जाने की धमकियां मिल रही हैं। कुछ लोग उन्हें तरह-तरह से डरा-धमका रहे हैं। उन्होंने पुलिस से इस दिशा में कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि उस पोस्ट को अब फेसबुक से हटा दिया गया है।
---