
DIVYANG CAMP: महावीर सेवा सदन में 15 दिव्यांगों को मिले कृत्रिम हाथ-पैर
कोलकाता. महावीर सेवा सदन सेवा मंदिर में रविवार को इनर व्हील क्लब ऑफ कोलकाता, न्यू जेनरेशन की ओर से दिव्यांग कैंप का आयोजन किया गया। संस्था की युवा सदस्याओं ने 15 दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ-पैर प्रदान किया। इसमें संस्था की युवा सदस्याओं ने 15 दिव्यांगों में कृत्रिम हाथ, पांव प्रदान किये। मौके पर महावीर सेवा सदन की वरिष्ठ सदस्या लता नेवटिया ने सदन में पधारे अतिथियों को संस्था द्वारा किये जा रहे अबतक के सेवामूलक कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मौके पर इनर व्हील क्लब, न्यू जेनरेशन की सदस्य प्रज्ञा बिनायकिया ने कहा कि सदन के सेवामूलक कार्यों में योगदान देकर अच्छा महसूस कर रही हूं। आगे भी हमारी संस्था इस तरह के सेवाकार्यों में योगदान देती रहेगी। इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष निकिता बेगानी के साथ मेघना शाह, रूचि गौरिसरिया व अमृता सेठिया मौजूद थी। कायर्क्रम का संचालन लता नेवटिया ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती अमराव देवी सेठिया ने किया। वहीं दूसरी तरफ गुरुनानक इंस्टीट्यूट ?फ डेंटल साइंस एंड रिसर्च की तरफ से वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम ने सदन के सेरिब्रल पाल्सी केयर यूनिट के बच्चों के दांतों की जांच की। इसमें बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी भारी संख्या में मौजूद थे।
Published on:
16 Jul 2019 04:56 pm
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
