
पांच दिवसीय यात्रा पर कलिम्पोंग पहुंची मुख्यमंत्री
-किया गया भव्य स्वागत
कलिम्पोंग.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सोमवार को कलिम्पोंग में पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। ममता को लेकर उत्साहित पहाड़वासी रिमझिम बारिश के दौरान अपने घरों से निकलकर मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए सडक़ों के किनारे खड़े दिखे। पांच दिवसीय यात्रा के क्रम में ममता बागडोगरा हवाई अड्डे से सडक़ मार्ग होते हुए कलिम्पोंग पहुंची। मुख्यमंत्री कलिम्पोंग के डेलो गेस्ट हाउस में ठहरी हैं। तिस्ता बाजार से लेकर कलिम्पोंग के बीच सेवक, कालीझोरा, सात माइल समेत कई अन्य स्थानों पर पहाड़वासी पारम्परिक परिधान में मुख्यमंत्री का गर्मजोशी दिखाए। कलिम्पोंग जाने वाली मुख्य सडक़ ममता और तृणमूल कांग्रेस के झंडे से पटा हुआ था। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर समतल से लेकर पहाड़ तक की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त कर दी गई है। सिलीगुड़ी के हिल कार्ट रोड से कलिम्पोंग जाने वाली प्रमुख सडक़ों पर जगह-जगह सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। पहाड़ पर जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही है।
ग्राहम स्कूल मैदान में बोर्ड की बैठक आज-
पहाड़ की यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को अपरान्ह करीब 3 बजे मुख्यमंत्री कलिम्पोंग स्थित ग्राहम्स स्कूल मैदान में पहाड़ के 15 विभिन्न विकास बोर्ड के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। यात्रा के क्रम में वह तीन दिनों तक कलिम्पोंग में ही रहेंगी। बुधवार 30 मई को मुख्यमंत्री दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिला प्रशासन की बैठक करेंगी।
नई घोषणाएं करने की उम्मीद-
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी पहाड़ यात्रा के दौरान 15 विभिन्न जनजाति विकास वोर्ड की बैठक तथा जीटीए की समीक्षा बैठक के दौरान नई योजनाओं की घोषणा कर सकती हैं। मुख्यमंत्री नवगठित जिला कलिम्पोंग में प्रशासनिक बैठक, विभिन्न जनजाति विकास बोर्ड और जीटीए के पदाधिकारियों के साथ बैठक को राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
लोलेगांव व लाभा पर्यटन स्थल पर जोर-
मुख्यमंत्री अपनी पहाड़ की यात्रा के क्रम में हमेशा से विकास खासकर पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने की बात करती रही हैं। पांच दिवसीय कलिम्पोंग यात्रा के दौरान वह इस बार लोलेगांव और लाभा पर्यटन स्थल के विकास पर जोर दे रही हैं। माना जा रहा है कि ममता उक्त पर्यटन क्षेत्रों का बुनियादी विकास से संबंधित योजनाओं का खुलासा कर सकती हैं।
Published on:
28 May 2018 10:38 pm
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
