17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा विरोधी पार्टी की इस सांसद ने पाक प्रधानमंत्री ‘इमरान खान’ को अपना दोस्त बताया, कहा जब मर्जी करुंगी बात…

आगे कहा, मेरे पति भी उनके दोस्त हैं। मैं अकेली व्यक्ति नहीं हूं। उन्होंने कई साल पहले इमरान खान से मुलाकात की थी, जब वह भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के लिए शहर में थे।
2 min read
Google source verification
Kolkata west Bengal

भाजपा विरोधी पार्टी की इस सांसद ने कहा पाक प्रधानमंत्री इमरान खान को अपना दोस्त बताया, कहा जब मर्जी करुंगी बात

कोलकाता

तृणमूल कांग्रेस की सांसद और आसनसोल संसदीय सीट की उम्मीदवार मुनमुन सेन ने गुरुवार को दावा किया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान उनके अच्छे दोस्त हैं। इमरान खान से उनकी अक्सर बातचीत होती रहती है और जब उन्हें जरूरत पड़ेगी वे उनसे बात करेंगी। बीसवीं शताब्दी के आठवें और नौवें दशक के उत्तरार्ध में जब इमरान खान पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान थे, तब अभिनेत्री मुनमुन सेन को उनका अच्छा दोस्त माना जाता था। उनकी दोस्ती की खबरें अखबारों और पत्रिकाओं के लिए सुर्खियां बनती थीं। पिछले कुछ दिनों से भाजपा की ओर से दावा किया जा रहा है कि मुनमुन सेन चुनाव प्रचार के लिए बतौर खिलाड़ी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को आमंत्रित कर रही हैं। गुरुवार को मीडियाकर्मियों ने जब इस बारे में पूछा तो मुनमुन सेन ने बेबाकी से उक्त बयान दिया।

यह पूछने पर कि मौजूदा माहौल में वे इमरान खान से बात करेंगी मुनमुन ने कहा कि वह जरूर बात करेंगी। जब भी जरूरत पड़ेगी इमरान से बात करूंगी। वह मेरे दोस्त हैं। कोलकाता में इमरान के बहुत सारे दोस्त हैं। मेरे पति भी उनके दोस्त हैं। मैं अकेली व्यक्ति नहीं हूं। उन्होंने कई साल पहले इमरान खान से मुलाकात की थी, जब वह भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के लिए शहर में थे।
हालांकि मुनमुन सेन ने वैश्विक पटल पर भारत की छवि बेहतर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। लेकिन, राष्ट्रीय मोर्चे पर विफल करार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी देश की समस्याओं का समाधान करने में विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि विशेषकर बेरोजगारी को कम करने और युवाओं के लिए रोजगार सृजित करने में मोदी सरकार विफल साबित हुई है।

राजनीति के जानकारों के अनुसार मुनमुन सेन का यह बयान पुलवामा एटैक के बाद भारतीय वायु सेना के एयर स्ट्राइक पर सवालिया निशान खड़ा करने को लेकर चौतफा निंदा झेलने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। भाजपा इसे उछालेगी।