
प्रेमिका की बेवफाई का बदला लेने प्रेमी ने की हदें पार...
कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के गोसावा थाना क्षेत्र के लाहड़ीपुर गांव में प्रेमिका की बेवफाई से बिफरे प्रेमी ने उसके गले की नली काटकर उसकी हत्या कर दी। मृतका का नाम छवि मंडल (26) और आरोपी का नाम प्रदीप मंडल है। मंगलवार की देर रात को घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपने पेट में चाकू से वार कर आत्महत्या करने का प्रयास भी किया। उसे गंभीर हालत में कोलकाता के एमआर बांगुड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार छवि और प्रदीप दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के साथ प्रेम सम्बंध में थे। कुछ महीने पहले दोनों के बीच विवाद होने के बाद छवि ने प्रदीप से बातचीत करना बंद कर दिया था। प्रदीप के कई कोशिशों के बाद भी छवि उसके साथ कोई सम्बंध नहीं रखती थी। इसी बीच उसको पता चला कि उसने अपने ही इलाके के अनुप मंडल नामक एक युवक के साथ शादी कर ली है। इसकी जानकारी मिलते ही वह आग-बबूला हो गया। उसने कई बार छवि को शादी तोडऩे की धमकी दी, लेकिन उसने उसकी बातों को अनसुना कर दिया। जिसके बाद कई दिनों से घात लगाए प्रदीप ने मंगलवार की रात को उसे घर में अकेले देखकर अंदर चला गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार घर के अंदर से देर रात छवि और प्रदीप दोनों के एक-दूसरे पर चिल्लाने की आवाज सुनाई दे रही थी। अचानक छवि की एक जोरदार चीख सुनकर स्थानीय लोग उसके घर पहुंचे, तो अंदर उसे बिस्तर पर रक्तरंजित हालत में पड़ा देखा। वहीं फर्श पर प्रदीप खून से लथपथ छटपटा रहा था। तत्परता के साथ घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने एक ओर जहां पीडि़त को त्तपरता के साथ नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतका के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटना की जांच की जा रही है।
Published on:
07 Sept 2019 02:12 pm
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
Bengal SIR Row: विधानसभा चुनाव से पहले सीएम ममता ने CEC को लिखा पत्र, BLO की मौत सहित ये मुद्दे उठाए

