
बैरकपुर में बड़े पैमाने पर हिंसा, भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह घायल
कोलकाता
बैरकपुर संसदीय क्षेत्र में मतदान के दौरान सोमवार को बड़े पैमाने पर हिंसा हुई। भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह पर टीटागढ़ के मोहनपुर व आमडांगा में हमला किया गया। मतदान शुरू होने के कुछ ही देर बाद टीटागढ़ के मोहनपुर इलाके के एक बूथ पर सिंह के साथ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ झड़प हो गई। धक्का-मुक्की में सिंह घायल हो गए। फिर दोपहर में जब सिंह नैहट्टी इलाके के एक बूथ पर पहुंचे, तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। अर्जुन सिंह गो-बैक के नारे लगाने लगे। केन्द्रीय अद्र्ध सैनिक बल के जवानों ने स्थिति को नियंत्रित किया। शाम में आमडांगा में सिंह की मौजूदगी में तृणमूल समथकों ने भाजपा समर्थकों पर हमला किया। सिंह के साथ घटनास्थल पर पहुंचे मीडियाकर्मियों की गाडिय़ों पर पथराव और मारपीट किया गया। हमले में कुछ मीडियाकर्मियों समेत १२ जने घायल हुए हैं। सिंह को भी चोट लगी है। भाजपा ने बैरकपुर संसदीय क्षेत्र में पुनर्मतदान की मांग की है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने दिल्ली में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जो पश्चिम बंगाल में हो रहा है उसकी हम कड़ी निंदा करते हैं। बैरकपुर में भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह के साथ मारपीट की गई है, जिससे वो घायल हो गए हैं। साथ ही जो मतदाता तृणमूल काग्रेस को वोट नहीं दे रहे हैं, उन्हें टीएमसी के गुंडे धमका रहे हैं। जावड़ेकर ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान हो रही हिंसक घटनाओं के लिए सीधे तौर पर सूबे के सीएम ममता बनर्जी को जिम्मेदार करार दिया है। जावड़ेकर ने कहा है कि ममता दीदी चुनाव हार रही हैं, इसीलिए वो हेरा-फेरी कर चुनाव जीतने का प्रयास कर रही हैं। प्रकाश जावड़ेकर ने आरोप लगाया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं को बुरी तरह पीटा गया है, वोटरों को मतदान केंद्र पर नहीं पहुंचने दिया जा रहा है। उन्होंने बैरकपुर में पुर्नमतदान की मांग की।
बैरकपुर के तृणमूल प्रत्याशी दिनेश त्रिवेदी से इस बारे में प्रतिक्रिया पूछने पर उन्होंन कहा कि भाजपा प्रत्याशी सिंह बाहुबली हैं। उन पर हमला कौन कर सकता है। कुछ बूथ के बाहर झड़पें हुई हैं। इसकी जांच करने का काम आयोग का है। आयोग अपना काम करेगा। मैं किसी बूथ पर पुनर्मतदान की मांग नहीं करूंगा।
Published on:
06 May 2019 10:24 pm
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
Bengal SIR Row: विधानसभा चुनाव से पहले सीएम ममता ने CEC को लिखा पत्र, BLO की मौत सहित ये मुद्दे उठाए

