
PM Modi Modi :मोदी आज करेंगे चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर इंस्टीट्यूट के दूसरे परिसर का उद्घघाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोलकाता में चित्तरंजन राष्ट्रीय कैंसर इंस्टीट्यूट (सीएनसीआई) के दूसरे परिसर का उद्घघाटन करेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी आभासीय हिस्सा लेंगी।केन्द्र और पश्चिम बंगाल सरकार ने इसे कुल 530 करोड़ रुपए की लागत से बनवाया है। इसमें 460 बेड हैं। यहां कैंसर निदान और उपचार और देखभाल के लिए अत्याधुनिक बुनियादी ढाँचा उपलब्ध है।
रोगियों के भीड़ के कारण विस्तार जरूरी था
सीएनसीआई में कैंसर रोगियों की भारी भीड़ के कारण सरकार इसके विस्तार की आवश्यकता महसूस कर रही थी। दूसरे परिसर के निर्माण में केन्द्र सरकार लगभग 400 करोड़ रुपए और बाकी रकम 130 करोड पश्चिम बंगाल सरकार ने दी है। इसे प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप देश के सभी हिस्सों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और विकास के मद्देनजर बनाया गया है।
ये है आधुनिक सुविधाएं
सीएनसीआई का दूसरा परिसर न्यूक्लियर मेडिसिन (पीईटी), 3.0 टेस्ला एमआरआई, 128 स्लाइस सीटी स्कैनर रेडियोन्यूक्लाइड थेरेपी यूनिट, एंडोस्कोपी सूट, आधुनिक ब्रेकीथेरेपी यूनिट जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। यह एक विकसित कैंसर अनुसंधान सुविधा के रूप में भी काम करेगा और यह विशेष रूप से देश के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भागों के कैंसर रोगियों की बेहतरीन देखभाल करेगा।
पीएम के कार्यक्रम में लूंगी आभासीय हिस्सा
ममता बनर्जी ने कहा कि कोरोना तेजी से फैल रहा है। लोगों से आग्रह है कि वे घर से ही काम करें। वे शुक्रवार को अपने घर से ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आभासीय कार्याक्रम में हिस्सा लेंगी। पीएम चित्तरंजन कैंसर इस्टीट्यूट के नए कैंपस का उद्घाटन करेंगे, जिसमें राज्य सरकार का हिस्सा है।
Updated on:
07 Jan 2022 08:46 am
Published on:
07 Jan 2022 02:05 am
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
