24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अवैध संबंध के कारण महिला की हुई हत्या

-आरोपी उसका प्रेमी

2 min read
Google source verification
kolkata west bengal

अवैध संबंध के कारण महिला की हुई हत्या

रामपुरहाट . बीरभूम जिले के मुरारी थाने के जाजीम गांव में एक महिला पर धारदार हथियार से हमला करके उसको मौत के घाट उतार दिया गया। इस घटना में बच्चे भी घायल हुए हैं। युवक ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह उसके साथ अवैध संबंध को छोडऩा चाहती थी। मृतका का नाम सहरबानो (३५) है। आरोपी व्यक्ति का नाम अब्दुल बारी उर्फ मंगूल है। उसकी तलाश की जा रही है। सूत्रों के अनुसार रविवार की देर रात को सहरबानू अपने बच्चों के साथ सोई थी। अचानक ही मंगूल उसके घर पहुंचा और सहरबानो पर चाकू से वार करने लगा। सहरबानो के चिल्लाने की आवाज सुनकर बच्चे भी उठ गए और वे भी जोर-जोर से चिल्लाने लगे। उसने बच्चों पर भी वार किया। लोगों के आने से पहले ही वह वहां से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने सहरबानो को स्थानीय स्वास्थ केन्द्र पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बच्चों को सुपर स्पेशलिटी अस्पतला में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार सहरबानो का पति काम के सिलसिले में असम में रहता है। ऐसे में पास के गांव में रहने वाले मंगूल के साथ उसकी दोस्ती हुई और वह बाद में अवैध संबंध में बदल गई। गांव वालों ने इस संबंध का विरोध किया था। इसलिए सहरबानों इस संबंध को खत्म करना चाहती थी। इससे आरोपी नाराज था। देर रात को आकर उसने सहरबानों की हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लापता व्यक्ति का शव बरामद

नन्दकुमार (पूर्व मिदनापुर). पूर्व मिदनापुर के नन्दकुमार थानान्तर्गत एक लापता व्यक्ति का शव घर के निकट स्कूल के पास सोमवार सुबह बरामद हुआ। संदेह होने पर पुलिस मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पेशे से श्रमिक मृतक गोवर्धन सामन्त रविवार शाम घर से बाहर गया था और उसके बाद नहीं लौटा। सोमवार सुबह उसका शव राजनगर हाई स्कूल के निकट मिला। आसपास के लोगों ने नन्दकुमार थाने को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोप है कि हत्या का कारण मृतक की पत्नी का किसी अन्य पुरुष के साथ अवैध संबंध है। पुलिस संदेह के आधार पर पत्नी से पूछताछ कर रही है।