1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब 28 रुपए में देशी शराब की बोतल मिलेगी

राज्य में अवैध शराब पर नियंत्रण व आबकारी महकमे के राजस्व में बढ़ोत्तरी के लिए सस्ती देशी शराब की तैयारी की जा रही है। सब कुछ ठीक- ठाक रहा तो दिसम्बर महीने से राज्य के कई इलाकों में 28 रुपए में तीन सौ मिलीलीटर की देशी शराब की बोतल मिलने लगेगी

less than 1 minute read
Google source verification
अब 28 रुपए में देशी शराब की बोतल मिलेगी

अब 28 रुपए में देशी शराब की बोतल मिलेगी

अवैध चुल्लु पर नियंत्रण की योजना
20 रुपए के पाउच की कवायद फेल
कोलकाता. राज्य में अवैध शराब पर नियंत्रण व आबकारी महकमे के राजस्व में बढ़ोत्तरी के लिए सस्ती देशी शराब की तैयारी की जा रही है। सब कुछ ठीक- ठाक रहा तो दिसम्बर महीने से राज्य के कई इलाकों में 28 रुपए में तीन सौ मिलीलीटर की देशी शराब की बोतल मिलने लगेगी। इससे पहले भी आबकारी महकमे ने 20 रुपए के पाउच में देशी शराब परोसने की कवायद की थी ,लेकिन मामले में पेंच फंस गया था।
--
सस्ती देशी शराब का पऊवा 60 में
आबकारी सूत्रों के अनुसार अभी बंगाल के शराब बाजार में सबसे सस्ता देशी पऊवा 60 रुपए का है। लेकिन गरीब लोग इतनी कीमत पर देशी शराब खरीद कर पी नहीं पाते हैं। जिसके कारण अवैध शराब चुल्लु की जोरदार ब्रिकी होती है। आबकारी विभाग का मानना है कि सस्ती देशी शराब मिलेगी तो लोग अवैध शराब से दूर हो जाएंगे।
----
महुआ की गंध, पर धीमा होगा नशा
आबकारी विभाग के सूत्रों के मुताबिक 28 रुपए में देशी शराब की बोतल बनाने का काम बीरभूम में शुरू किया जा चुका है। शराब में महुआ की सुगंध होगी, लेकिन 70 डिग्री में तैयार की गई 17.1 प्रतिशत अल्कोहल वाली इस देशी शराब से कम नशा होगा।
--
लॉकडाउन के बाद कमी आई बिक्री में
आबकारी विभाग के मुताबिक लॉकडाउन के बाद देशी शराब की बिक्री में भारी कमी आई है। कोरोना काल में महकमे को अवैध शराब बेचे जाने की शिकायतें भी ज्यादा मिलीं।