24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Arjun : अर्जुन अब इस पार्टी से साधेंगे लक्ष्य

Barrackpore के BJP MP Arjun Singh ने तमाम तरह की अटकलों को रविवार को विराम दे दिया। अब वे इस पार्टी के पक्ष में खड़े होकर अपना लक्ष्य साधेंगे

2 min read
Google source verification
Arjun : अर्जुन अब इस पार्टी से साधेंगे लक्ष्य

Arjun : अर्जुन अब इस पार्टी से साधेंगे लक्ष्य

तीन साल बाद लौटे पुराने दल में
कोलकाता. बैरकपुर के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने तमाम तरह की अटकलों को रविवार को विराम दे दिया। अब वे इस पार्टी के पक्ष में खड़े होकर अपना लक्ष्य साधेंगे। तृणमूल महासचिव अभिषेक बनर्जी के कैमक स्ट्रीट कार्यालय में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस का झंडा थामा। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए अर्जुन सिंह ने तीन साल बाद अपनी पुरानी पार्टी में घर वापसी कर ली।
--
जिले के नेताओं संग घंटों चली समन्वय बैठक
तृणमूल सूत्रों के मुताबिक अर्जुन सिंह की घर वापसी से पहले पार्टी के उत्तर 24 परगना जिले के नेताओं के साथ तृणमूल महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बैठक की। उन्होंने पार्टी नेताओं से अर्जुन सिंह की घर वापसी पर राय ली। जिले के नेताओं और विधायकों से मिले परामर्श के बाद उन्हें पार्टी में शामिल कर लिया गया। इस मौके पर तृणमूल के विधायक पार्थ भौमिक, मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक, बैरकपुर विधायक राज चक्रवर्ती व अन्य तृणमूल कांग्रेस नेता शामिल थे।
--
समझबूझ में गलती, घर का लड़का हूं
तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद अर्जुन सिंह ने कहा कि वे तृणमूल कांग्रेस के घर के लड़के हैं। बीच में समझबूझ में समस्या हो गई थी। अब बंगाल के विकास के लिए वे एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए है।
--
इनका कहना है
वे अर्जुन सिंह का तृणमूल में गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। सिंह ने विभाजनकारी ताकतों को खारिज किया है। देश भर में लोग पीडि़त हैं और उन्हें अब पहले से कहीं ज्यादा हमारी जरूरत है। तृणमूल कांग्रेस संघर्ष जारी रखेगी।
अभिषेक बनर्जी, तृणमूल कांग्रेस महासचिव
--
अर्जुन सिंह को पार्टी के पुराने कर्मियों से ज्यादा सम्मान दिया गया था। समस्या यह है कि सबको तो मंत्री और मुख्यमंत्री नहीं बनाया जा सकता।
दिलीप घोष, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
----
तृणमूल के नेताओं को साथ लेकर भाजपा ने पश्चिम बंगाल में अपने पैर जमाए थे। साम्प्रदायिक मुद्दों को हवा देकर भाजपा राज्य में मजबूत हुई थी। मोदी और दीदी के बीच अघोषित समझौता है। दोनों पार्टियों के नेता इधर से उधर आएंगे-जाएंगे। कौन कहां जाएगा इससे राज्य के लोगों को कोई मतलब नहीं है।लेकिन तृणमूल के दागी नेता जेल जरूर जाएंगे।
अधीर रंजन चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
---
अर्जुन सिंह जब भाजपा में शामिल हुए थे उस समय ममता बनर्जी ने कहा था कि वे बाहरी हैं। अपराधी हैं। अब वे क्या बोलती हैं ये देखना होगा। अर्जुन सिंह के तृणमूल में लौटने को घर वापसी क्यों कहा जा रहा है। राज्य के लोगों को यह साफ दिखाई दे रहा है कि तृणमूल और कांग्रेस के घर का दरवाजा एक ही है। नेता इधर से उधर आते जाते रहते हैं।
सुजन चक्रवर्ती, माकपा नेता