7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एनआरसी: काला दिवस मनाएगी तृणमूल कांग्रेस

तृणमूल कांग्रेस के छह सांसदों, पश्चिम बंगाल के एक मंत्री और एक महिला विधायक को रोकने और उनके साथ बदसलूकी करने के विरोध में 'काला दिवस' मनाने का निर्णय लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Prabhat Kumar Gupta

•

Updated: 3 Aug 2018, 6:33 PM IST

kolkata west bengal

एनआरसी: काला दिवस मनाएगी तृणमूल कांग्रेस


-असम के एयरपोर्ट पर तृणमूल सांसदों को रोकने का मामला
कोलकाता.
असम के सिलचर एयरपोर्ट पर गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस के छह सांसदों, पश्चिम बंगाल के एक मंत्री और एक महिला विधायक को रोकने और उनके साथ कथित रूप से बदसलूकी करने के विरोध में तृणमूल कांग्रेस ने 'काला दिवस' मनाने का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि तृणमूल कांग्रेस के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को सिलचर हवाई अड्डे पर उस समय रोका गया जब वह सभी एनआरसी को लेकर उठे विवाद की जमीनी हकीकत जानने के लिए सिलचर पहुंचे थे। पार्टी के महासचिव तथा पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री डॉ. पार्थ चटर्जी ने शुक्रवार को पार्टी की भावी रणनीति की घोषणा की। चटर्जी ने कहा कि पार्टी के आह्वान पर शनिवार और रविवार को राज्य के हर मंडल तथा जिले में 'काला दिवस' मनाया जाएगा। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय तृणमूल भवन में संवाददाता सम्मेलन करते हुए चटर्जी ने कहा 'जिस तरीके से सिलचर हवाईअड्डे पर असम पुलिस ने हमारे जन प्रतिनिधियों के साथ बदसलूकी की है। हम उसकी निन्दा करते हैं। सांसद और विधायक होने के नाते उन्हें हर जगह जाने का अधिकार है, लेकिन इसके बाद भी सभी नियमों को ताक पर रखते हुए तृणमूल के प्रतिनिधि दल में शामिल नेताओं को रोका गया। यह बेहद शर्मनाक हरकत है।'
असम में तृणमूल अध्यक्ष पाठक ने दिया इस्तीफा-
एनआरसी के मुद्दे पर विवाद के बाद अब सियासी राजनीति तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के बयान से नाराज होकर असम प्रदेश तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष द्विपेन पाठक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पाठक का कहना है कि इस बयान से तनाव पैदा होगा और दोष मेरे सिर मढ़ा जाएगा इसलिए मैं पद छोड़ रहा हूं। हालांकि पार्टी सुप्रीमो ने द्विपेन को अपना प्रदेश अध्यक्ष मानने से मना कर दिया है।
एनआरसी पर ममता ने ठीक क्या कहा था-
ममता बनर्जी ने कहा था कि असम से बंगालियों को बाहर करने के लिए एनआरसी लागू किया जा रहा है। इससे असम सहित देश के दूसरे राज्यों में गृह युद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। खून खराबा बढ़ेगा। भारत-बांग्लादेश के बीच के रिश्तों में कड़वाहट आएगी।