4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नुसरत जहां को अस्पताल से मिली छुट्टी

दोपहल लगभग डेढ़ बजे नुसरत के मित्र यश दासगुप्ता अपनी मां के साथ नुसरत को लेने अस्पताल पहुंचे। वे बच्चे को गोद में उठाए मुस्कुराते हुए नुसरत के साथ अस्पताल से बाहर निकले...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Ashutosh Kumar Singh

•

Updated: 30 Aug 2021, 11:30 PM IST

नुसरत जहां को अस्पताल से मिली छुट्टी

नुसरत जहां को अस्पताल से मिली छुट्टी

कोलकाता
नशजात को जन्म देने के छठे दिन सोमवार को बांग्ला फिल्म अभिनेत्री और सांसद नुसरत जहां को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। अपने बेटे के साथ वे बालीगंज के पाम एवेन्यू स्थित घर आ गई । अस्पताल सूत्रों के अनुसार नुसरत और बच्चा स्वस्थ हैं। दोपहल लगभग डेढ़ बजे नुसरत के मित्र यश दासगुप्ता अपनी मां के साथ नुसरत को लेने अस्पताल पहुंचे। वे बच्चे को गोद में उठाए मुस्कुराते हुए नुसरत के साथ अस्पताल से बाहर निकले। यश दासगुप्ता खुद कार चलाते हुए नुसरत को पाम एवेन्यू स्थित फ्लैट में छोडने गए। नुसरत के परिवार का कोई सदस्य अस्पताल नहीं पहुंचा । नुसरत को 25 अगस्त की रात प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया । 26 अगस्त को उन्होंने पुत्र को जन्म दिया । नुसरत को यश दासगुप्ता ही अस्पताल लेकर गए थे। सोशल साइट पर नुसरत के कई मित्रों एवं सहेलियों ने उन्हें मां बनने की बाधाई दी है औऱ बच्चे के लिए मंगल कामना की है।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल