
विदेशी पिल्ले के पीछे हजारों खर्च, दादा को न आया रास मारी गोली...
कोलकाता. पोते के विदेशी पालतू कुत्ते की देखभाल में हजारों खर्च करने से नाखुश दादा ने उससे विवाद के बाद खुद की लाइसेंसी रिवाल्वर से आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम सुधीर दे (92) है। घटना बीरभूम जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के बड़ाबाजार इलाके में रविवार की है।
दे परिवार का व्यवसाय था। यह भी सामने आया है कि सात वर्ष पूर्व पत्नी की मौत के बाद से वे मानसिक रूप से अवसाद ग्रस्त थे। पोते का घर में विदेशी कुत्ता लाना और उसके पीछे हजारों खर्च करना उन्हें पसंद नहीं था। इसे लेकर उनका अपने बेटे और पोते के साथ अक्सर विवाद हुआ करता था।
रविवार की सुबह उनका बेटा व्यवसाय के सिलसिले से राज्य से बाहर गया हुआ था। उसी रात को उनका अपने पोते से विवाद हुआ। जिसके बाद वे दूसरे तल्ले पर स्थित अपने कमरे में चले गए। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी। कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ा गया तो वे लहूलुहान पाए गए। उनके सर पर गोली गोली लगी थी और दाहिने हाथ के पास बंदूक पड़ी थी।
पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस इसे आत्महत्या कामामला बता रही है।थाना प्रभारी संचयन प्रभारी ने बताया कि बंदूक जब्त कर ली गई है। उस पर मौजूद फिंगर प्रिंट्स की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Published on:
04 Sept 2019 04:54 pm
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
