
नकली नोट के साथ एक गिरफ्तार
नकली नोट के साथ एक गिरफ्तार
हावड़ा
हावड़ा सिटी पुलिस की खुफिया शाखा ने शनिवार को एक युवक को नकली नोट के साथ शुक्रवार की देर रात को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 24 हजार के नकली नोट और एक दुपहिया जब्त किया गया है। खुफिया पुलिस अधिकारी देव ज्योति शाहा ने बताया कि बेलूर थाना इलाके के राजेन सेठ लेन से नवीन दासगुप्ता (27) को गिरफ्तार किया गया है। वह उत्तर 24 परगना जिले के घोला का रहने वाला है। वह बेलूर में हुई एक हत्या का भी आरोपी है। पुलिस ने उसके पास से एक दुपहिया जब्त की है। खुफिया पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
पुलिस का अनुमान है कि नकली नोट बांग्लादेश से लाया गया है। पुलिस ने उसे शनिवार को हावड़ा कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे छह दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया है।खुफिया पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वह बेलूर में हुई एक हत्या का भी आरोपी है।
Published on:
22 Dec 2018 11:26 pm
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
