17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

म्यूटेशन आसान, बंगाल में सम्पत्ति का ऑनलाइन म्यूटेशन शुरू

आवेदन के 48 घंटे में म्यूटेशन जारी कर दिया जाएगा सर्टिफिकेट

less than 1 minute read
Google source verification
kolkata west bengal

म्यूटेशन आसान, बंगाल में सम्पत्ति का ऑनलाइन म्यूटेशन शुरू

कोलकाता

पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए अच्छी खबर! जमीन के म्यूटेशन के लिए (दाखिल खारिज) कराने के लिए अब आपको बीएलआरओ कार्यालय का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। दलालों की जेब गर्म नहीं करनी पड़ेगी। राज्य में सोमवार से जमीनों का ऑनलाइन म्यूटेशन (खारिज दाखिल) सोमवार से शुरू हो गया। राज्य सरकार की इस पहल से बिचौलियों के हेरफेर पर लगाम लगेगी और जमीन के कागजात का फर्जीवाड़ा भी नहीं हो सकेगा। दिसम्बर 2018 के अंतिम सप्ताह में राज्य सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन म्यूटेशन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की थी। सोमवार से ऑनलाइन म्यूटेशन शुरू हो गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन के 48 घंटे में म्यूटेशन सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाएगा। अनुमानत: पश्चिम बंगाल में लगभग 12 लाख लोग हर साल संपत्तियों की खरीद-फरोख्त करते हैं। ऑनलाइन म्यूटेशन शुरू होने से इन लोगों की सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। उल्लेखनीय है कि तृणमूल कांग्रेस सरकार ने पेश किए गए रिकॉर्ड्स ऑफ राइट्स सिस्टम के माध्यम से राज्य के सभी 341 ब्लॉकों में भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल कर दिया है

--
यू कर सकेंगे आवदेन

भूमि सुधार विभाग की वेबसाइट पर आवेदक लॉग इन कर अपना आवेदन करेंगे। उसके बाद इसका सत्यापन होगा। म्यूटेशन फीस का भुगतान बैंक के माध्यम से करना होगा। अपलोड दस्तावेजों के सत्यापन के पश्चात 48 घंटे के भीतर म्यूटेशन सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाएगा।