16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अभिषेक बनर्जी पर बिगड़े सीएम शुभेन्दु अधिकारी, खुले मंच से एक्शन लेने का कर दिया ऐलान

Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने फाल्टा में चुनाव प्रचार के दौरान टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने संपत्तियों और चुनावी माहौल को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

2 min read
Google source verification
Suvendu Adhikari On Abhishek Banerjee

शुभेन्दु अधिकारी(फोटो-IANS)

Suvendu Adhikari On Abhishek Banerjee: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी सीएम बनने के बाद से लगातार टीएमसी और उनके नेताओं पर हमलावर है। अब उनके निशाने पर पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी आ गए हैं। अभिषेक बनर्जी पर तंज कसते हुए उन्होंने अभिषेक बनर्जी को 'भतीजा बाबू' भी कहा। फाल्टा विधानसभा सीट पर शुभेन्दु चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पिछले करीब 10 सालों से इस इलाके के लोग खुलकर मतदान नहीं कर पा रहे थे। अधिकारी ने आरोप लगाया कि जब से अभिषेक बनर्जी राज्य की राजनीति में सक्रिय हुए, तब से राज्य का चुनावी माहौल प्रभावित हुआ है। उन्होंने आगे जोड़ा कि अब हालात बदल चुके हैं और 21 मई को होने वाला पुनर्मतदान लोगों के वोट देने के अधिकार को फिर से स्थापित करेगा। उन्होंने जनता से बीजेपी उम्मीदवार को एक लाख से ज्यादा वोटों से जिताने की अपील भी की।

अभिषेक बनर्जी की संपत्ति पर सवाल


इस बीच शुभेन्दु अधिकारी ने अभिषेक बनर्जी के संपत्ति पर भी सवाल खड़े किये। बनर्जी से जुड़ी कंपनी ‘लीप्स एंड बाउंड्स’ को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कोलकाता नगर निगम से कंपनी की संपत्तियों की फाइलें मंगाई गई थीं और अब उनके पास 24 संपत्तियों की पूरी लिस्ट मौजूद है। इनमें दक्षिण 24 परगना जिले के आमतला में स्थित एक आलीशान ऑफिस का भी जिक्र किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी।

विशेष विकास पैकेज का ऐलान


मुख्यमंत्री बनने के बाद अपनी पहली राजनीतिक सभा में अधिकारी काफी आक्रामक नजर आए। उन्होंने कहा कि फाल्टा में दोबारा हो रहा चुनाव सिर्फ एक सीट का मामला नहीं है, बल्कि लोकतंत्र और मतदाताओं के अधिकारों की लड़ाई है। साथ ही उन्होंने हिंसा मुक्त मतदान कराने का भरोसा भी दिलाया। सभा के दौरान शुभेन्दु अधिकारी ने विकास को लेकर भी बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के चुनावी घोषणापत्र से अलग फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के लिए एक विशेष विकास पैकेज दिया जाएगा।

बीजेपी कार्यकर्ताओं पर अत्याचार को भूले नहीं-अधिकारी


शुभेन्दु अधिकारी ने मंच से यह भी कहा कि टीएमसी शासन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं पर जो अत्याचार हुए, उन्हें वे भूले नहीं हैं। उन्होंने पुलिस को पुराने राजनीतिक मामलों में एफआईआर दर्ज करने और केंद्रीय योजनाओं के फंड के कथित दुरुपयोग की शिकायतें लेने के निर्देश देने की बात कही।