
शुभेन्दु अधिकारी(फोटो-IANS)
पश्चिम बंगाल (West Bengal) में बीजेपी की सरकार बनते ही बुलडोजर एक्शन की तस्वीरें सामने आने लगी है। शुभेन्दु सरकार (Shubhendu Sarkar) ने अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश दिए हैं। राज्य में सत्ता बदलाव के बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है और अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। इसी क्रम में देर रात हावड़ा स्टेशन (Howrah Station) के बाहर एक बड़ा अतिक्रमण-मुक्ति अभियान चलाया गया।
हावड़ा स्टेशन के ठीक सामने गंगा घाट और बस स्टैंड के आसपास फुटपाथ व सार्वजनिक सड़कों पर अवैध कब्जा कर चल रही दुकानों पर प्रशासन का बुलडोजर चला। ये दुकानें सालों से फुटपाथ और सार्वजनिक इलाके पर कब्जा जमाए जाने के बाद चलाए जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने कहा कि अतिक्रमण को हटाने के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।
वहीं पूरा इलाका रेलवे की संपत्ति के अंतर्गत आता है, इसलिए अभियान को बेहद योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया। कार्रवाई के दौरान रेलवे के आईओडब्ल्यू विभाग, आरपीएफ और हावड़ा सिटी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। प्रशासन ने बिना किसी नरमी के पक्के-कच्चे सभी अवैध ढांचों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया और क्षेत्र को खाली करा लिया।
रेलवे सुरक्षा बल की सख्त निगरानी में चलाए गए इस अभियान के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना या विरोध को रोकने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। हावड़ा स्टेशन का बाहरी इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। अधिकारी लगातार स्थिति पर नियंत्रण बनाए हुए थे। वहीं, प्रशासनिक कार्रवाई के चलते स्टेशन के आसपास के इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। दुकानदारों में कुछ देर के लिए हड़बड़ी मच गई।
प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि हावड़ा स्टेशन जैसे अत्यंत व्यस्त और महत्वपूर्ण जगह को जाम और अतिक्रमण से मुक्त रखना उनकी प्राथमिकता है। फुटपाथों पर अवैध कब्जे के कारण यात्रियों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही थी। उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि रेलवे या सार्वजनिक संपत्तियों पर दोबारा कब्जा करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में भी ऐसे सख्त अभियान लगातार चलते रहेंगे।इससे पहले तिलजाला और उत्तर 24 परगना के हसनाबाद इलाके में भी अवैध अतिक्रमणों पर बुलडोजर चलाया गया था।
Updated on:
17 May 2026 08:03 am
Published on:
17 May 2026 07:45 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
