कोलकाता। पश्चिम बंगाल में इन दिनों दुर्गा पूजा (Durga Puja 2023) की तैयारियां जोरों पर है और पूरी जॉय ऑफ़ सिटी माँ दुर्गा के स्वागत के लिए तैयार है। हर तरफ थीम आधारित पंडाल बेहद खूबसूरत लग रहे है लेकिन इनमे कोलकाता (Kolkata) का कांकुड़गाछी (Kankurgachi) का दुर्गा पूजा (Durga Puja 2023) पंडाल थोड़ा अलग हैं। pm modi Statue in Durga Puja 2023 Pandal Kankurgachi Kolkata
कहीं पंडालों को डिज़्नीलैंड तो कही पिरामिड का रूप दिया गया, कहीं ग्रामीण जीवन की थीम के साथ किसानों के अधिकारों को दर्शाया गया तो कहीं मासिक धर्म की थीम के साथ नारी शक्ति के लिए आवाज़ उठाई गई। लेकिन कोलकाता (Kolkata) के कांकुड़गाछी (Kankurgachi) के दुर्गा पंडाल (Durga Puja 2023) में माँ दुर्गा (Durga Puja 2023) की प्रतिमा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi), गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की प्रतिमाओं को भी जगह दी गई है। इस पंडाल ने सबका ध्यान खींचा और सुर्ख़ियों में रहा।
पंडाल में एक तरफ तो माँ दुर्गा (Durga Puja 2023) की भव्य प्रतिमा को विराजमान किया गया है और वहीं दूसरी तरफ मोदी (PM Modi), शाह और नड्डा की प्रतिमाएं स्थापित की गई है। इन प्रतिमाओं के पास माँ दुर्गा (Durga Puja 2023) की एक और प्रतिमा को लगाया गया है जिनके हाथों में भारत की एक तस्वीर देखने को मिलती है जिस पर लिखा है- भारत 2024।
अमित शाह की जगह जे पी नड्डा आएँगे कोलकाता
वहीं अमित शाह के कोलकाता (Kolkata) में दुर्गा पंडालों का उद्घटान करने के लिए आने की चर्चाओं को विराम लग गया है। अब उनकी जगह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा दुर्गा पंडालों का उदघाटन करने कोलकाता (Kolkata) आएंगे। इससे पहले अमित शाह के कोलकाता (Kolkata) आने की ख़बरें थी लेकिन पाँच राज्यों में विधानसभा चुनावों के चलते व्यस्तता के कारण उनका दौरा रद्द हो गया है। लेकिन उनकी जगह अब जे पी नड्डा के आने की ख़बरें है। अभी तक उनके आने की कोई तारीख तो तय नहीं है लेकिन सम्भावना है कि वे षष्ठी से पहले दुर्गा पंडालों के उदघाटन के लिए आ सकते हैं।
PM Modi Statue in Durga Puja 2023 Pandal Kankurgachi Kolkata