31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐन मौके पर पुलिस ने की 2 परीक्षार्थियों की मदद

-एक छात्रा भूल गई थी, एडमिट कार्ड -दूसरी पहुंची अन्य सेंटर पर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 12 Mar 2020, 10:52 PM IST

ऐन मौके पर पुलिस ने की 2 परीक्षार्थियों की मदद

ऐन मौके पर पुलिस ने की 2 परीक्षार्थियों की मदद

कोलकाता

पश्चिम बंगाल में उच्च माध्यमिक परीक्षा शुरू हो गई है। महानगर मेें छात्रों के एडमिट कार्ड भूलने व गलती से अन्य सेंटरों पर पहुंचने के दो मामले सामने आए। इन छात्राओं को परेशानी से बचाने के लिए कोलकाता पुलिस एचएस परीक्षा के पहले दिन काफी तत्पर दिखी।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (हेडक्वाटर) शुभंकर सिन्हा सरकार ने बताया कि उच्च माध्यमिक की परीक्षार्थी मौस्मिता खातून अपना एडमिट कार्ड घर पर भूलकर सेंटर पर पहुंच गई थी। वह इलेक्ट्रानिक्स थाना क्षेत्र के ३७ उदयन पल्ली महेशपुर की रहने वाली है। उसका सेंटर वाणीपीठ गल्र्स हायर सेकेंडरी स्कूल ( 22/2ए कैनल वेस्ट रोड ) है। एडमिट कार्ड साथ में नहीं लाने से वह काफी घबरायी हुई थी। सेंटर पर ड्युटी कर रहे सब इस्पेक्टर केसी देवनाथ ने उसकी मदद की। वे छात्रा के घर जाकर एडमिट कार्ड लेकर परीक्षा शुरू होने से पहले सेंटर पर पहुंच गए।
एक अन्य घटना नारकेलडांगा थाना क्षेत्र की है। बेलियाघाटा थाना क्षेत्र के कमला विद्यामंदिर की हायर सकेंडरी की छात्रा सलमा खातून का सेंटर नारकेलडांगा थाना क्षेत्र के देशबंधू गल्र्स विद्या मंदिर में पड़ा है। वह भूलवश बैतूलमल स्कूल पहुंच गई थी। उसे परेशान देख नारकेलडांगा थाने के अतिरिक्त थाना प्रभारी अमित सेन गुप्ता ने छात्रा की मदद की। छात्रा को पुलिस की गाड़ी से तत्काल उसे उसके परीक्षा सेंटर पर पहुंचा गया।

गौरतलब है कि उच्चमाध्यमिक परीक्षा के मद्देनजर कोलकाता में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। महानगर में उच्च माध्यमिक परीक्षा के लिए 153 सेंटर व 21 डिस्ट्रीब्युशन सेंटर बनाए गए हैं। प्रत्येक सेंटर पर १ पुलिस इंस्पेटक्टर, 3 कांस्टेबल और 2 महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि परीक्षार्थी किसी भी समस्या में पडऩे पर तुरंत पुलिस से मदद लें। पुलिस परीक्षार्थियों की मदद के लिए सदैव तैयार है।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल