13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज से दी जाएगी प्रेसिडेंसी के विद्यार्थियों को डिग्रियां

प्रेसिडेंसी विश्वविदयालय के स्नातक व स्नातकोत्तर उत्तीर्ण विद्यार्थियों को गुरुवार से सर्टिफिकेट व डिग्रियां दी जाएगी।

2 min read
Google source verification
kolkata west bengal

आज से दी जाएगी प्रेसिडेंसी के विद्यार्थियों को डिग्रियां

प्रेसिडेंसी विश्वविदयालय के स्नातक व स्नातकोत्तर उत्तीर्ण विद्यार्थियों को गुरुवार से सर्टिफिकेट व डिग्रियां दी जाएगी। सर्टिफिकेट व डिग्री वितरण २९ सितम्बर तक चलेगा। सभी विभागों में उनके विद्यार्थियों की डिग्रियां पहुंचा दी गई हैं। मालूम हो कि प्रेसिडेंसी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 11 सितंबर को हुआ था। डेरोजियो हॉल में होने वाले इस समारोह का आयोजन स्थल अंतिम समय में बदलकर नंदन सभागार कर दिया गया था। वहां केवल अभिनेता सौमित्र चट्टोपाध्याय व वैज्ञानिक सी.एन.आर. राव को डी.लिट व डी.एससी देकर सम्मानित किया गया था। नंदन सभागार में विद्यार्थियों को आने की मनाही थी। गत ११ सितम्बर को नंदन सभागार में केवल औपचारिक दीक्षांत समारोह मनाया गया। प्रेसिडेंसी विवि के सूत्रों ने बताया कि इस वर्ष 750 लोगों की डिग्री और 4 अन्य को पीएचडी मिलेगी।

विभाग से मिलेंगी डिग्रियां

प्रेसिडेंसी विश्वविद्यालय के सूत्रों ने बताया कि अब विभाग की ओर से विद्यार्थियों को डिग्रियां दी जाएंगी। विश्वविदयालय के परीक्षा नियामक ने इस संबंध में मंगलवार रात को एक विज्ञप्ति जारी की। विज्ञप्ति में लिखा गया है कि गुरुवार से सर्टिफिकेट व डिग्री वितरित की जाएंगी। विभाग के विभागाध्यक्षों को डिग्री वितरण की जिम्मेदारी दी गई है। ८ दिनों के भीतर विद्यार्थी अपनी डिग्री ले सकते हैं। मालूम हो कि विवि के ६वें दीक्षांत समारोह के दिन विद्यार्थियों को आने की अनुमति नहीं मिलने के कारण उनका सपना धरा का धरा रह गया।

-----------------------

विद्यार्थियों के लिए सपना ही रह गया दीक्षांत समारोह
प्रेसिडेंसी विश्वविद्यालय के ६वें दीक्षांत समारोह में डिग्री प्राप्त क रना स्नातक व स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों के ळिए सपना ही रह गया। प्रेसिडेंसी विवि में हंगामें के कारण मंगलवार को नंदन में होने वाले दीक्षांत समारोह में केवल अतिथियों को सम्मानित किया गया। वहां विद्यार्थियों को आने की मनाही थी। इस दीक्षांत समारोह में विद्यार्थी आमंत्रित ही नहीं थे। स्नातक व स्नातकोत्तर के सैकड़ों विद्यार्थी समारोह का हिस्सा ही नहीं बन सके।