
WB. : क्वीन ऑफ कैबरे आरती दास नहीं रही
60-70 के दशक में अपने नृत्य के लिए मशहूर थी मिस शेफाली
कोलकाता. दिल का दौरा पडऩे से वयोवृद्ध अदाकारा और मिस शेफाली के नाम से मशहूर जानी मानी नृत्यांगना आरती दास का गुरुवार सुबह निधन हो गया। चौरंगी नामक फिल्म से रुपहले पर्दे पर कदम रखने वाली आरती 76 वर्ष की थी। उनका निधन पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के सोदपुर स्थित उनके घर पर हुआ। क्वीन ऑफ कैबरे 60-70 के दशक में अपने नृत्य के लिए खासी मशहूर थी। उनकी भतीजी एल्वीन शेफाली ने कहा कि उनका गुरुवार सुबह छह बजे निधन हो गया। उनके सीने में दर्द था और बेचैनी हो रही थी। डॉक्टरों ने बताया कि दिल का दौरा पडऩे के कारण उनका निधन हुआ। आरती को पिछले कुछ समय से किडनी से जुड़ी समस्याएं थी। मशहूर निर्देशक सत्यजीत रे के साथ उन्होंने प्रतिद्वंदी और सीमाबद्ध जैसी फिल्मों में काम किया था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। ट्वीट कर परिवार को सांत्वना दी है।
--
आरती को अपना गुरु मानती थीं हेलन
बॉलीवुड में आइटम डांस का ट्रेंड शुरू करने वाली हेलन भी आरती को अपना गुरु मानती थीं। 60 और 70 के दशक में आरती के कैबरे डांस का जलवा था। एक्ट्रेस कोकंणा सेन शर्मा इन पर बन रही वेबसीरीज में काम कर रही हैं। आरती हमेशा अपनी शर्त पर जिंदगी को जिया, जमाने के ताने भी सहे, लेकिन उन्होंने कभी किसी की परवाह नहीं की। मशहूर फिल्म निर्देशक सत्यजीत रे जब उनसे पहली बार मिले थे तो उन्होंने पूछा था कि क्या तुम सिगरेट पीती हो, तो उन्होंने कहा-नहीं, उन्हें फिल्म के रोल के लिए सिगरेट पीने वाली नायिका चाहिए थी। उनका डांस देखने के लिए बड़े-बड़े धनकुबेर भी लाइन में लगा करते थे।
--
नौकरानी से मिस शेफाली का सफर
विभाजन के बाद आरती को उनके माता-पिता बांग्लादेश से कलकत्ता लेकर आए थे। वह तीन बहनों में सबसे छोटी थीं। उनका परिवार काफी गरीब था। पिता बीमार ही रहते थे। मां दूसरों के घरों में खाना बनाने का काम करती थीं। आरती ने पहली नौकरी 11 साल की उम्र में की। उन्होंने एक घर में नौकरानी का काम किया। यह परिवार एंग्लो इंडियन था। यह एंग्लो इंडियन परिवार अक्सर पार्टी करता था तो आरती उन्हें म्यूजिक पर डांस करते देखती थीं। इसके बाद वह अक्सर उनके डांस स्टेप्स की कॉपी करती थी। विवियन पार्क स्ट्रीट के एक रेस्त्रां ‘मकाम्बो’ के सिंगर ने उनसे पूछा कि क्या काम कर सकती हो तो इस वह बोलीं- डांस। आरती को विवियन बड़े होटल में ले गया। संगीत शुरू हुआ और वह नाचने लगी। उस दिन आरती की जगह मिस शेफाली ने जन्म ले लिया। आरती की तनख्वाह सीधे 70 रुपए से 700 रुपए हो गई।
Published on:
06 Feb 2020 04:25 pm
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
