
यमदूत का वेश धर लॉकडाउन का महत्व बताते लोग।
कोलकाता. लॉकडाउन के नियमों को तोडऩे वालों को अनोखे तरीके से सजग किया जा रहा है। सिंथी मोड़ से बरानगर के रास्ते गली में यमराज, कंकाल का वेश धरे कलाकार लोगों की भीड़ देखकर विकराल आवाज के साथ दौड़ा रहे हैं।
यह पहल बरानगर कलाकार पाड़ा पूजा सम्मिलनी की ओर से शुक्रवार से शुरू की गई है। जिसमें यमराज बनकर कंधे पर गदा लेकर साथ में ही भूतों व कंकाल की टोली रास्तों में घूमती नजर आई। जहां भी भीड़ दिखती वहीं वे जोर से अजीबो गरीब आवाज निकाल कर उनकी ओर दौड़ पड़ते थे जिसे देखकर लोग भाग कर अपने घर चले जा रहे थे। साथ वे लोग सभी से घरों में रहने की अपील कर रहे थे। पूजा सम्मेलन के सचिव रंजन भट्टाचार्य ने बताया कि लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। कोई भी लॉकडाउन के महत्व या घातक वायरस के बारे में समझना नहीं चाह रहे है। उनके लिए ही यह प्रयास किया जा रहा है।
Published on:
19 Apr 2020 09:43 pm
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
