बाजार हुआ गुलजार: बड़ाबाजार, मानिकतल्ला, जग्गूबाबू बाजार इन दिनों गुलजार है। इन बाजारों में आकर लोग सजावट के सामान खरीद रहे हैं। सबसे अधिक भीड़ राममंदिर के पास और बड़ाबाजार में देखने को मिली। लोग दीए, पूजन सामग्री, सजावट के सामान के अलावा सुखे मेवे, खोवा आदि खरीद रहे थे।
मिट्टी के दीए की मांग बढ़ी : पिछले साल की तुलना में इस बार मिट्टी के दीए की मांग बढ़ गई है। मिट्टी के दीए अभी से ही लोग खरीदने लगे हैं। गोल्डन रंग के दीए, डिजाइनर दीए और कच्ची मिट्टी के दीए बाजार में उपलब्ध है। मिट्टी के खिलौने, भण्डरी यानि मिट्टी के कलश भी लोग खरीद रहे है।
रंगोली से सज उठेगा आंगन : दीपावली में घर-आंगन को सजाने के लिए रंगोली का विशेष इस्तेमाल किया जाता है। इस बार कई तरह की रंगोली बाजार में दिख रही है। महाराष्ट्रीयन तरीके की रंगोली यानी रंगीन पाउडर के साथ ही तरह-तरह की डिजाइन वाली चलनी बिक रही है। जिसकी मदद से घर-आंगन को आसानी से सजाया जा सकता है। इसके साथ ही प्लास्टिक की बनी बनाई रंगोली भी है जो स्टीकर के रूप में है। इसको आसानी से चिपकाया जा सकता है।
बंदरवार भी खूब बिक रहे है: मोती और चमकीले पत्थरों से सजाए गए बंदरवार अधिक पसन्द किए जा रहे हैं।
150 रुपए से लेकर इसकी कीमत शुरू हो रही है। कही महज आम के पत्तों के साधारण बंदरवार भी मिल रहे है जो कि 50 रुपए में भी उपलब्ध हैं।