
छत्तीसगढ़ के नक्सलियों को भी इच्छापुर राइफल फैक्ट्री से राइफलें सप्लाई की जाती थीं। इसका खुलासा फैक्ट्री से गिरफ्तार इच्छापुर राइफल फैक्ट्री के चार कर्मचारियों ने एसटीएफ के सामने किया। यही नहीं, ये बिहार, झारखंड, नेपाल और ओडिशा के नक्सलियों को भी यहां से हथिायरों की सप्लाई करते थे।
सूत्रों के मुताबिक, इच्छापुर राइफल फैक्ट्री में बनने वाली इशांस व एसएलआर बंदूकों के कलपुर्जों को छत्तीसगढ़ के नक्सलियों को ये सप्लाई करते थे। यह दावा एसटीएफ की टीम ने गुरुवार को किया है। गुरुवार को एसटीएफ की 10 सदस्यीय टीम ने गिरफ्तार 4 कर्मचारियों सुशांत बसु, सुखदा मुर्मू, कार्तिक साव व उमेश राय को उनके घर पर ले जाकर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एसटीएफ को पता चला कि यह गिरोह बिहार, झारखंड, नेपाल ,छतीसगढ़ , उडि़सा के नक्सलियों को भी हथिायर सप्लाई करता था। इस गिरोह का मास्टर माइंड अजय पांडे ऊर्फ गुड्डू है। उसने बिहार में हथियारों को विभिन्न गिरोहों व माफियाओं में सप्लाई करने के लिए 4 ग्रुप तैयार किया था। एसटीएफ की टीम इस ग्रुप से जुड़े गुर्गों को गिरफ्तार करने के लिए बिहार गई है। एसटीएफ के सूत्रों से जानकारी मिली है कि गुड्डू 2008 से 2011 के बीच कुख्यात माओवादी किशन जी के सम्पर्क में था।
मालूम हो कि एसटीएफ ने इच्छापुर राइफल फैक्ट्री से हथिायार तस्करी के मामले में ६ लोगों को गिरफ्तार किया है।
--------------
राजाबगान से ३ सटोरिए गिरफ्तार
-5 मोबाइल फोन जब्त
-गोवा ,मुंबई व पुणे के दलालों से थे सम्पर्क
-11 लाख 76 हजार का लगा था सट्टा
कोलकाता
कोलकाता पुलिस की एसटीएफ ने राजाबागान इलाके से तीन सटोरिए को गिरफ्तार किया है। इनके नाम गफूर अली गाजी, मो. शाहीद व फसीउद्दीन मोला है। इनके बारे में एसटीएफ को सूचना मिली थी। पुलिस ने छापामारी कर इन लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इनके पास से पुलिस ने 5 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इस अलावा इनके पास से एक डायरी मिली है। उस पर सट्टा का हिसाब किताब लिखा है। पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि मोबाइल फोन की जांच में पाया गया कि ये लोग गोवा, पुणे व मुम्बई के दलालों के सम्पर्क में थे व करीब 11 लाख 76 हजार रुपए का सट्टा लगा था। इन लोगों को एसटीएफ ने बुधवार को गिरफ्तार किया था। कोलकाता पुलिस ने इस पहले पूर्व जादवपुर थाना अन्तर्गत स्टेडियम नगर में गेस्ट हाउस से 4 सटोरिए को गिरफ्तार किया था। आईपीएल के दौरान कोलकाता पुलिस ने कोलकाता के विभिन्न इलाकों से चौथी बार सटोरिए को गिरफ्तार किया है।
Published on:
10 May 2018 10:57 pm
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
