
अब बंद हो सकता है रॉक्सी सिनेमाघर!
कोलकाता
उत्तर कोलकाता के ऐतिहासिक सिनेमाघर मित्रा के बाद अब रॉक्सी के बंद होने की खबरें आ रही हैं। मालूम हो कि मेट्रो, एलीट और मित्रा के बाद अब रॉक्सी की बारी हैं? एक के बाद एक कोलकाता के सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों के बंद होने से कोलकाता के फिल्म प्रेमियों में निराशा बढ़ रही है। सूत्रों ने बताया कि रॉक्सी सिनेमाघर को बंद करने का नोटिस दे दिया गया है। मालूम हो कि रॉक्सी प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। गत शनिवार को मित्रा हॉल बंद हो गया। लगभग 90 साल पुराने सिनेमाहाल मित्रा के बंद होने के कारण महानगर के फिल्म प्रेमियों में निराशा छा गई है।
14 अगस्त 2018 को बंद हुआ एलीट सिनेमाघर
मालूम हो कि न्यू मार्केट इलाके का बड़ा सिनेमा हॉल एलीट गत 14 अगस्त 2018 को बंद हो गया था। यह भी सिंगल स्क्रि ीन सिनेमाघर था। आखिरी बार पिछले साल 14 अगस्त को फिल्म दिखाई गई थी। तभी प्रबंधन ने कहा था कि शहर में बढ़ते मल्टीप्लेक्सों के सिंगल स्क्रीनों में दर्शकों की संख्या में बहुत ही कमी आ गई है। हॉल मालिकों के लिए फिल्म लगाने की लागत निकालना मुश्किल हो गया है। अंत में निर्णय मालिक पक्ष की ओर से किया गया। गत 14 अगस्त को एलीट में आखिरी शो चला था। वहीं मेट्रो भी अब शॉपिंग मॉल में बदल गया है। रॉक्सी का भी वही हो सकता है।
Published on:
04 Apr 2019 02:41 pm
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
