5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

असम में मिले 2 Cr के पुराने नोट, रेड्डी के करीबी 3 कारोबारी अरेस्ट 

गुरुवार को कोलकाता के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई के दौरान काफी मात्रा में कैश पकड़ा गया है।  

2 min read
Google source verification

image

lalit fulara

Dec 22, 2016

गुवाहाटी/कोलकाता/नई दिल्ली/चेन्नई। आयकर विभाग ने गुरुवार को असम में माहिम इंटरप्राइजेज में एक कार्रवाई के दौरान पुराने नोटों के रूप में दो करोड़ रुपये बरामद किए। एजेंसियों को शक है कि गलत तरीके से रकम बदलने की तैयारी थी। असम में कैश की बरामदगी से पहले चेन्नई और कोलकाता में भी बड़े पैमाने पर कैश जब्ती हुई है। उधर, चेन्नई के रेत कारोबारी शेखर रेड्डी के साथ कनेक्शन के आरोप में तीन आकोबारियों को अरेस्ट किया है। उसके साथ संबंधों के आरोपी तमिलनाडु के चीफ सेक्रेटरी रामा मोहन राव को भी उनके पद से हटा दिया गया है। बता दें कि रेड्डी के यहां करोड़ों के कैश के साथ ही करीब 27 किलो सोना मिला था। जबकि राव के यहां छापे में नए नोटों के रूप में 19 लाख रुपये मिला था।





नोटबंदी के बाद पश्चिम बंगाल में सबसे बड़ी बरामदगी
नोटबंदी के बाद वेस्ट बंगाल में अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी हुई है। कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई में कारोबारी पारसमल लोढ़ा को अरेस्ट किया है। उस पर 25 करोड़ के पुराने नोटों को बदलने का आरोप है। वह राजशेखर रेड्डी और दिल्ली के वकील रोहित टंडन के पुराने नोटों को बदलने का काम करता है। अभी कुछ दिन पहले ही रेड्डी के यहां से 106 करोड़ कैश और कई किलो सोना बरामद किया गया था। जबकि रोहित टंडन के यहां साढ़े तेरह करोड़ कैश मिला था। जब्त कैश में 2000 के नए नोट भी शामिल थे। यह मामला रेड्डी के सिंडिकेट से जुड़ा है। यह भी बता दें कि कल ही एजेंसियों ने इसी सिंडिकेट से जुड़े तमिलनाडु चीफ सेक्रेटरी के यहां छापा मारकर भारी मात्रा में कैश बरामद किया था।

नीचे पढ़िए, कहां पकड़े गए कैश


दिल्ली स्टेशन पर मिले 31 लाख रुपये

दिल्ली रेलवे स्टेशन से गुरुवार को एक शख्स के पास से 31 लाख रुपये के पुराने नोट बरामद किए गए हैं। ये सारे नोट 500 व 1,00 रुपये के रूप में है। एनआई के मुताबिक, आयकर विभाग ने इस बात की जानकारी दी है। अभी ज्यादा जानकारी आना बाकि है। चेन्नई में गुरुवार को भी दो अलग-अलग जगहों से तीन करोड़ की नकदी और 6 किलो सोना बरामद किया गया है।

चेन्नई एयरपोर्ट पर करोड़ों के साथ पांच अरेस्ट
बता दें कि चेन्नई एयरपोर्ट पर पर 2,000 रुपए के नए नोटों के रूप में 1.34 करोड़ रुपए जब्त किए गए हैं। डीआरआई (डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू डिपार्टमेंट) ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह पैसा किसका है और पकड़ गए लोग इसे कहां लेकर जा रहे थे।




एमपी में भी कैश जब्त दो अरेस्ट

मध्य-प्रदेश में 2 लाख के 2000 के नए नकली नोट बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दो हजार के नकली नोट छतरपुर के लवकुशनगर इलाके से बरामद हुए हैं।

ये भी पढ़ें

image