
स्मृति ईरानी ने लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक की
हावड़ा. साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी क्रम में सोमवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कोलकाता के हावड़ा पहुंची। यहां ईरानी ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
हावड़ा पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भाजपा हावड़ा सदर कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की। हावड़ा के पंचनतला रोड स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय पहुंची केंद्रीय मंत्री ने सबसे पहले डॉ. श्यामाप्रसाद मुखोपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहां से पार्टी मुख्यालय में पार्टी की बैठक में गई। पार्टी सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी पदाधिकारियों के साथ यह बैठक की गई। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को विभिन्न निर्देश दिए। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए कैसे काम करेगे। इन सभी विषयों पर मुख्य रूप से चर्चा की। इस बैठक में भाजपा हावड़ा सदर के अध्यक्ष मनी मोहन भट्टाचार्य, सहित अन्य जिला स्तर के नेता मौजूद रहे।
Published on:
18 Apr 2023 12:57 am
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
