हावड़ा। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को भाजपा हावड़ा सदर कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। वे हावड़ा के पंचनतला रोड स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय आई। उन्होंने सबसे पहले डॉ. श्यामाप्रसाद मुखोपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहां से पार्टी मुख्यालय में पार्टी की बैठक में गई। पार्टी सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी पदाधिकारियों के साथ यह बैठक की गई। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को विभिन्न निर्देश दिए। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए कैसे काम करेगे। इन सभी विषयों पर मुख्य रूप से चर्चा की। इस बैठक में भाजपा हावड़ा सदर के अध्यक्ष मनी मोहन भट्टाचार्य, सहित अन्य जिला स्तर के नेता मौजूद रहे।