14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुदीप ने लिखा था गौतम की पत्नी को पत्र

 रोजवैली के मालिक गौतम कुण्डू और तृणमूल सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय के करीबी संबंध का एक महत्वपूर्ण सबूत सीबीआई के हाथ लगा है

less than 1 minute read
Google source verification

image

Paritosh Dubey

Jan 07, 2017

sudip bandopadhya

sudip bandopadhya

कोलकाता.


चिटफंड कंपनी रोजवैली के मालिक गौतम कुण्डू और तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय से करीबी संबंध से संबंधित और एक महत्वपूर्ण सबूत सीबीआई के हाथ लगा है। सुदीप ने सेंट जेवियर्स कॉलेज के पदाधिकारियों के साथ-साथ गौतम कुण्डू की पत्नी शुभ्रा कुण्डू को भी एक पत्र लिखा था। पत्र के माध्यम से उन्होंने शुभ्रा को बताया था कि सेन्ट जेवियर्स कॉलेज प्रबंधन को पत्र लिख दिया है। आपके पुत्र को दाखिला मिल जाएगा।

सुदीप की पेशी के दौरान उनके वकील ने कहा था कि सीबीआई के पास उनके मुवक्किल और गौतम कुण्डू के बीच करीबी संबंध होने का कोई सबूत नहीं है। सीबीआई उक्त पत्र के माध्यम से अदालत में यह साबित करेगी कि सुदीप और गौतम कुण्डू के बीच करीबी संबंध थे। शनिवार को भी सीबीआई अधिकारियों ने सुदीप से कड़ी पूछताछ की। कोलकाता से भी सीबीआई के एसपी रैंक के एक अधिकारी भुवनेश्वर पहुंचे। वे भी पूछताछ कर रहे हैं।


उल्लेखनीय है कि 3 जनवरी को कोलकाता में चार घंटे लम्बी पूछताछ के बाद सीबीआई ने सुदीप बंद्योपाध्याय को गिरफ्तार किया था। उन पर रोजवैली के काले कारोबार के विस्तार में सहयोग करने तथा इसके एवज में मोटी रकम लेने तथा कंपनी के पैसे पर विदेश दौरा करने के आरोप हैं।


ये भी पढ़ें

image