
Sundarbans mangrove forest in danger: कोलकाता का सुरक्षा कवच सुन्दरवन मैंग्रोव जंगल पर खतरा,Sundarbans mangrove forest in danger: कोलकाता का सुरक्षा कवच सुन्दरवन मैंग्रोव जंगल पर खतरा,Sundarbans mangrove forest in danger: कोलकाता का सुरक्षा कवच सुन्दरवन मैंग्रोव जंगल पर खतरा
धीरे-धीरे सिकुड़ रहा रहा दुनिया का सबसे बड़ा घना मैंग्रोव
डेल्टा
भारतीय वन सर्वेक्षण की रिपोट में खुलासा
मनोज कुमार सिंह
कोलकाता.
बंगाल की खाड़ी में पैदा होने वाले चक्रवात से कोलकाता को बचाने वाले दुनिया का सबसे बड़ा सुन्दरवन मैंग्रोव जंगल पर खतरा मडराने लगा है। घने मैंग्रोव जंगल का क्षेत्रफल धीरे धीरे घटने लगा है। भारतीय वन सर्वेक्षण (एफएसआई) कीओर से गुरुवार को जारी रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। इसकेसाथ ही कोलकाता में चक्रवात का अधिक प्रभाव पड़ने की शंका
भी गहराने लगी है।
दो वर्ग किमी सिकुड़ा
स्टेट ऑफ़ फ़ॉरेस्ट रिपोर्ट 2021 के अनुसार वर्ष 2019 से 2021 के बीच सुंदरवन का घना मैंग्रोव जंगल दो वर्ग किलोमीटर सिकुड़ गया। पहले यह 996 वर्ग किमी में था, जो अब घटकर 994 वर्ग किमी हो गया। वर्ष 2017 सुन्दरवन डेल्टा के 999 वर्ग किमी में मैंग्रोव जंगल फैला था, जो 2019 में तीन वर्ग किमी घटकर कर 996 वर्ग किमी रह गया था।
घटाता है चक्रवात की रफ्तार
जादवपुर विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ ओशनोग्राफिक स्टडीज के निदेशक तुहिन घोष ने बताया कि मैंग्रोव जंगल बंगाल की खाड़ी में उठने वाले चक्रवात और पानी की रफ्तार को कम कर देता है। 20 मई 2020 को चक्रवात अम्फान 185 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सुंदरवन में पहुंचा था। मैंग्रोव जंगल पार कोलकाता पहुंचते-पहुंचे उसकी रफ्तार घटकर लगभग 130 किमी प्रति घंटा रह गई थी।
नमकीन पानी से संकट
विशेषज्ञों ने कहना है कि घने मैंग्रोव जंगल के सिकुडने के कारणों में हाल के दिनों में एक के बाद एक चक्रवात के साथ समुद्र का नमकीन पानी का जंगल में आना है। इससे वहां की मिट्टी में नमक की मात्रा बढ़ गई, जो मैंग्रोव जंगल के लिए हानिकारक साबित हो रहा है।
मिट्टी में नमक की मात्रा बढ़ना घातक
पश्चिम बंगाल के मुख्य वन्यजीव वार्डन देवल रॉय ने कहा कि इस बात की ठीक से जांच करनी होगी कि अधिक घने मैंग्रोव जंगल का इदाका कैसे कम हो रहा हैं। मैंग्रोव के घनत्व में कमी आने का एक कारण मिट्टी में नमक की मात्रा बढ़ना है। इसके अलावा दक्षिणी बंगाल डेल्टा 2020 में चक्रवात अम्फान और मई 2021 में चक्रवात यास की गंभीर चपेट में आना था। अम्फान से डेल्टा का लगभग एक तिहाई हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।
नष्ट हो रहे हैं पेड़
कलकत्ता विश्वविद्यालय के पूर्व समुद्री विज्ञान विभाग प्रमुख अभिजीत मित्रा ने कहा कि डेल्टा में लवणता स्तर बढ़ने से सोनारटिया एपेटाला, न्यापा फ्रूटिकन और ब्रुगुएरा जिमनोरिजा जैसी कई मैंग्रोव प्रजातियों के पेड़ नष्ट हो रहे हैं।
आंकड़ों में सुन्दरवन
कुल क्षेत्रफल 10,000 वर्ग किलो मीटर
40 प्रतिशत भारत और 60 प्रतिशत बांग्लादेश में
घना मैग्रोव जंगल कब कितना
वर्ष 2011 में 1,038 वर्ग किलो मीटर
वर्ष 2017 में 999 वर्ग किलो मीटर
वर्ष 2019 में 994 वर्ग किलो मीटर
Published on:
16 Jan 2022 05:58 pm
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
