28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

West Bengal teacher recruitment scam : तीन हजार करोड़ का हुआ घोटाला, बेची गई 50 नौकरियां- शुभेन्दु अधिकारी

शिक्षक भर्ती घोटाले West Bengal teacher recruitment scam : सीबीआइ की ओर से शिक्षक भर्ती घोटाले में एसएससी सलाहकार कमेटी के दो सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को राजनीतिक घमासान शुरू हो गया। भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष शुभेन्दु अधिकारी ने इस घोटाले में पूरी एसएससी सलाहकार कमेटी के लिप्त होने और तीन हजार करोड़ रुपए का घोटाला होने का आरोप लगाया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Manoj Kumar Singh

•

Updated: 11 Aug 2022, 12:49 AM IST

West Bengal teacher recruitment scam : तीन हजार करोड़ का हुआ घोटाला, बेची गई 50 नौकरियां- शुभेन्दु अधिकारी

West Bengal teacher recruitment scam : तीन हजार करोड़ का हुआ घोटाला, बेची गई 50 नौकरियां- शुभेन्दु अधिकारी

विपक्षी ने सरकार और मुख्यमंत्री को ठहराया जिम्मेदार
देर हुआ दुरूस्त हुआ, कोई नहीं बचेगा- सुजन चक्रवर्ती
कोलकाता
West Bengal teacher recruitment scam : सीबीआइ की ओर से शिक्षक भर्ती घोटाले में एसएससी सलाहकार कमेटी के दो सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को राजनीतिक घमासान शुरू हो गया। भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष शुभेन्दु अधिकारी ने इस घोटाले में पूरी एसएससी सलाहकार कमेटी के लिप्त होने और तीन हजार करोड़ रुपए का घोटाला होने का आरोप लगाया। माकपा की केन्द्रीय कमेटी के सदस्य सुजन चक्रवर्ती ने देर हुआ दुरूस्त होने का दावा किया और घोटाले के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया।
तीन हजार करोड़ का घोटाला - शुभेन्दु
नेता प्रतिपक्ष शुभेन्दु अधिकारी ने कहा कि शिक्षक भर्ती घोटाले में पार्थ चटर्जी के साथ ही एसएससी सलाहकार कमेटी के सभी लोग लिप्त हैं। इसमें तीन हजार करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है और 50 हजार नौकरियां बेची गई हैं। यह सब ममता बनर्जी के निर्देश पर ही हुआ है। खुद मुख्यमंत्री ने सलाहकार कमेटी गठन करने की घोषणा की थी।
मुख्यमंत्री अपना पल्ला नहीं झाड़ सकती- सुजन चक्रवर्ती
माकपा नेता सुजन चक्रवर्ती ने कहा कि यह संगीन अपराध है। इसमें लिप्त लोगों ने राज्य सरकार के लोगों के लिए धन संग्रह किया। खुद मुख्यमंत्री ने सलाहकार कमेटी का गठन करने का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री और राज्य के शिक्षा विभाग इस घोटाले से अपना पल्ला झाड़ नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार करने में बहुत देर हो गई। लेकिन अब यह तय है कि
सभी घोटालेबाज जेल जाएंगे।
दीदी को जाना होगा जेल -अधीर चौधरी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर चौधरी ने कहा कि ममता दीदी जिसे महान बनाया था, वे शिक्षक भर्ती घोटाले में जेल में बंद हैं। मुख्यमंत्री को इस घोटाले के बारे में जानकारी थी। वे इससे बच नहीं सकती हैं। उन्हें जेल जाना होगा।