17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ममता बनर्जी के भतीजे सांसद बनने के बाद हुए मालामाल, संपत्ति में हुई इतनी वृद्धि कि जान चौंक जाएंगे …

- पत्नी की संपित्त सांसद से भी अधिक
less than 1 minute read
Google source verification
Kolkata West Bengal

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी सांसद बनने के बाद हुए मालामाल, संपत्ति में हुई इतनी वृद्धि जान चौंक जाएंगे ...

कोलकाता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की संपत्ति पिछले 5 सालों में तीन गुना वृद्धि हुई है। डायमंड हार्बर लोकसभा सीट से सांसद अभिषेक दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। 2014 में अपने पहले लोकसभा चुनाव के दौरान अभिषेक ने अपनी संपत्ति 23.57 लाख दर्शाई थी। इस बार यानी 2019 में दाखिल किए गए हलफनामे में अभिषेक ने अपनी संपत्ति 71.4 लाख रुपए दर्शाई है।
अभिषेक बनर्जी की तरफ से दाखिल हलफनामे के अनुसार, उनके पास 30 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 96 हजार के करीब है और 40 ग्राम चांदी है, जिसका मूल्य लगभग 1500 रुपए है। शपथ पत्र के अनुसार अभिषेक की पत्नी उनसे अधिक अमीर हैं।अभिषेक की पत्नी रुजिरा बनर्जी के पास 1.5 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। उनके पास 658 ग्राम सोना, 2.3 किलो चांदी और अन्य कीमती नग हैं, जिनकी कीमत लगभग 22 लाख रुपये है। इसके साथ ही उनके पास 3 लाख रुपये की पेंटिंग भी है।
हलफनामे के अनुसार अभिषेक बनर्जी ने 30B हरीश चटर्जी स्ट्रीट को अपना पता घोषित किया है, जो ममता बनर्जी का भी पता है। हालांकि, अभिषेक इस पते पर नियमित तौर पर निवास नहीं करते हैं। अभिषेक के पास कोई कॉमर्शियल या रेजि़डेंशियल घर नहीं है। इसके साथ ही अभिषेक के ऊपर एक भी आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल

ट्रेंडिंग