
kolkata
कोलकाता।तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने बुधवार को कोलकाता स्थित केन्द्रीय भारी उद्योग राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो के घर पर हमला किया। बाबुल सुप्रियो ने इसे एक दु:खद घटना बताते हुए आरोप लगाया कि सिर्फ उनके घर पर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमले हुए हैं।
तृणमूल कांग्रेस के समर्थक दोपहर को कोलकाता के कैलाश बोस स्ट्रीट स्थित बाबुल सुप्रियो के पैतृक घर के सामने जमा हुए और विरोध प्रदर्शन किए। वे एक घंटे तक उनके घर को घेरे रहे। तब भाजपा के झंडे भी जलाए गए। सुप्रियो के घर में प्रवेश करने के लिए अपार्टमेंट का दरवाजा भी तोडऩे का प्रयास किया गया।
ट्वीट कर दी जानकारी
सुप्रियो ने दिल्ली से ट्वीट कर बताया कि कोलकाता स्थित उनके घर पर तृणमूल के गुंडो ने हमला करने की कोशिश की है। वे अपार्टमेंट के गेट को तोडऩे का प्रयास किए। एक घंटे तक उनके घर को घेर कर रखे और नारे लगाए। लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां से नहीं हटाया। उनको गिरफ्तार करने की कोशिश भी नहीं की गई। घर पर उनके पिता और मां रहते हैं। यह शर्म की बात है। अपने ट्वीट में उन्होंंने कहा कि वे मंत्री हैं और उन्हें सुरक्षा कवच भी मिला हुआ है। तब यह हाल है।
लेकिन जो सामान्य कार्यकर्ता या समर्थक हैं उनके साथ क्या हुआ होगा, इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है। मालूम हो हुगली में भाजपा की महिला नेता के घर पर बम फेंका गया। जिसमें वह घायल हो गई हैं। अभी वे अस्पताल में हैं।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
