
ब्रेन डेड बेटे का अंगदान कर दम्पति ने दी मिसाल
कोलकाता
फिर एक बार ब्रेन डेड व्यक्ति के अंगदान से जरूरतमंद को नयी जिदंगी मिलेगी। ब्रेन डेड बेटे का अंगदान कर दम्पति ने दी मिसाल कायम कर दी है। रानीगंज निवासी बीसीसीएल के कर्मचारी सोमनाथ घोष व उनकी पत्नी चन्दनादेवी ने ऐसा ही निर्णय लिया है। उनके इकलौते बेटे सौरनील तमिलनाडु के वेल्लोर में पढ़ाई करने गया था। पिछले शनिवार को तिरुवनंतपुरम के रास्ते में एक दुर्घटना में सौरनील गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके परिजन जब तक पहुंचे तो देर हो चुकी थी। दुर्घटना में चोट के कारण वह कोमा में चला गया। डॉक्टरों ने आखिरकार सौर को ब्रेन डेड घोषित कर दिया। सौरनील के एक रिश्तेदार के अनुसार डॉक्टरों के ब्रेन डेड घोषणा के बाद इकलौते बेटे के दिल, किडनी, आंखें और लिवर दान करने का फैसला किया। परिवार के अनुरोध पर वेल्लोर में निजी अस्पताल के अधिकारियों ने दान की व्यवस्था की। बुधवार को सभी अंगदान कर दिए गए।सौरनील के अंगों से दूसरे कई लोगों को नयी जिंदगी मिली है।
Published on:
09 Aug 2019 03:45 pm
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
