31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेल में बंद खूंखार आईएम आतंकी ने फिर किया वार्डन पर हमला

-2017 में अलीपुर सेंट्रल जेल में अधिकारी पर किया था जानलेवा हमला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 4 Jan 2020, 7:57 PM IST

जेल में बंद खूंखार आईएम आतंकी ने फिर किया वार्डन पर हमला

जेल में बंद खूंखार आईएम आतंकी ने फिर किया वार्डन पर हमला

कोलकाता (Kolkata)

खागड़ागढ़ विस्फोट कांड के आरोप में प्रेसिडेंसी जेल में सजा काट रहे इंडियन मुजाहिद्दीन (आईएम) के खूंखार आंतकी मसीउद्दीन ऊर्फ मूसा ने जेल वार्डन पर जानलेवा हमला किया है। हमले में जेल वार्डन अमल कर्मकार गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। उनके सिर पर गंभीर चोट लगी है। बताया जाता है कि शनिवार की दोपहर जेल वार्डन मूसा के सेल की सुरक्षा का जायजा ले रहे थे, उसी दौरान उसने लोहे के पाइप से उनके सिर पर हमला कर दिया। सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाई और मूसा को वहां से हटाया। इस घटना के बाद प्रेसिडेंसी जेल प्रशासन में हड़कंप है। पूरी घटना के बाद जेल प्रशासन मूसा को दूसरी जेल में शिफ्ट करने की संभावनाओं पर विचार कर रहा है।

पहले भी कर चुका है हमला

वर्ष २०१७ में अलीपुर सेन्ट्रल जेल में मूसा ने जेल अधिकारी पर जानलेवा हमला किया था। उसने जेल अधिकारी के गले पर धारदार हथियार से हमला किया था। जिसमें जेल अधिकारी का गला कट गया था। जिसके बाद उसे अलीपुर सेंट्रल जेल से प्रेसिडेंसी जेल के 1/22 नम्बर सेल में शिफ्ट किया गया था। जिसकी सुरक्षा पुख्ता बताई गई थी।

वर्ष 2013 में हुआ था खागड़ागढ़ कांड

वर्ष 2013 के अक्टूबर महीने में बर्दवान जिले के खागड़ागढ़ के एक मकान में विस्फोटक तैयार करते समय हुए धमाके में कई जने मारे गए थे। मामले की जांच कर रही एजेंसियों ने वारदात में आईएम के खागड़ागढ़ माड्यूल का पता लगाया था। मूसा इस माड्यूल का मास्टरमाइंड था। घटना के बाद से वह फरार था। केन्द्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) उसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी। जुलाई 2017 में वह एनआइए के हाथ लगा था।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल