31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हत्याकांड का राज खुला आरोपी निकली नाबालिग

- गरियाहाट के गरचा इलाके में वृद्धा हत्याकांड
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 14 Feb 2020, 10:57 PM IST

हत्याकांड का राज खुला आरोपी निकली नाबालिग

हत्याकांड का राज खुला आरोपी निकली नाबालिग

कोलकाता(Kolkata)
पिछले साल दिसम्बर महीने में गरियाहाट थाना क्षेत्र के गरचा इलाके में वृद्धा की नृशंस हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार पोती केनाबालिग होने का दावा किया गया है। आरोपी के वकील समीर दास ने अपनी मुवक्किल का जन्म प्रमाण पत्र न्यायाधीश के समक्ष पेश करते हुए बताया कि पंजाब के बरनाला में किशोरी का जन्म २ सितम्बर २००२ को हुआ है। जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर किशोरी का मामला जुबेनाइल जस्टिस बोर्ड में चलेगा।

पुलिस के एक वरीय अधिकारी ने बताया कि बेशक आरोपी नाबालिग है लेकिन उसका अपराध बहुत बड़ा है । उसने अपनी दादी की हत्या की साजिश रचने में मुख्य भूमिका निभाई है। पुलिस ने जुबेनाइल जस्टिस बोर्ड से उसे वयस्क के तौर देखने व मामले की सुनाई करने की अपील की है। 28 फरवरी पर इस पर बोर्ड अपना फैसला सुनाएगा।
मालूम हो कि 12 दिसम्बर को ललिता डूंड (92) की नृशंस हत्या हुई थी। इस मामले में पुलिस ने ललिता की बड़ी बहू डिम्पल , उसकी बड़ी बेटी और उसके दोस्त सौरभ पुरी को गिरफ्तार किया था।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल