24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाण्डुआ डीवीसी ब्रिज पर डाल रहे तीन गुना दबाव

जर्जर सेतु पर 10 टन मालवाही सीमा का उल्लंघन

2 min read
Google source verification
kolkata west bengal

पाण्डुआ डीवीसी ब्रिज पर डाल रहे तीन गुना दबाव

हुगली
जर्जर हो चुके पाण्डुआ बैची डीवीसी ब्रिज पर नियमों के विरुद्ध तीन गुना दबाव डाला जा रहा है। ब्रिज को कमजोर मानकर इस पर से गुजरने वाले वाहनों की मालवाही क्षमता १० टन निर्धारित की गई है। नियमों की अनदेखी कर ब्रिज से २०-३० टन के मालवाही गाडि़यों के आवागमन किए जाने के आरोप हैं। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता व रोष जताया है। उनका आरोप है कि पुलिस से शिकायत के बाद भी नियमों की पालना नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि किसी भी समय ब्रिज गिर सकता है।
50 के दशक में तैयार हुआ था ब्रिज
दामोदर घाटी निगम (डीवीसी ) ने पाण्डुआ कैनल पर १९५० के दशक में बैची, बैची ग्राम और खैपाड़ा नाम के तीन ब्रिज तैयार किए थे। बैची डीवीसी ब्रिज गुड़ाप - कालना होकर राजमार्ग क्रमांक २ और ३४ को जोड़ता है। वर्ष २००० में आई बाढ़ से ब्रिज को नुकसान पहुंचा था।
--
विद्यापति सेतु पर पोस्टरबाजी
कोलकाता .
सियालदह स्टेशन के छोर से नील रतन सरकार अस्पताल के बीच विद्यापति सेतु पर मरम्मत की मांग पर पोस्टरबाजी की गई। ब्रिज से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। सेतु में जगह-जगह दरारें पड़ गयी हैं। कई जगहों में दरारों से पानी रिसता है। कई जगह तो पेड़ उग आएं हैं। सेतु कमजोर होता जा रहा है। नियमानुसार साल में दो बार सेतुओं का स्वास्थ्य परीक्षण होना चाहिए। हाल ही में कोलकाता नगर निगम के निर्देश पर कोलकाता मेट्रोपॉलिटन डवनपमेंट अथॉरिटी (केएमडीए) ने सेतु के एक पिलर की मरम्मत की थी। सेतु का उद्घाटन सन १९८१ में कोलकाता के तत्कालीन मेयर कमल कुमार बसु ने किया था।

--

सेवादल के 3 अतिरिक्त संगठक नियुक्त
कोलकाता कांग्रेस के संगठन सर्व भारतीय कांग्रेस सेवा दल ने पश्चिम बंगाल के अपने तीन सेवकों को पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस सेवा दल काअतिरिक्त मुख्य संगठक पद पर नियुक्त किया है, जिसमें दीपक सिंह शुमार हैं। गत सात सितंबर को अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के लालजी देसाई की ओर से जारी चिट्ठी के अनुसार दीपक सिंह के अलावा तरुण अदक और विश्वजीत सरकार को भी पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस सेवा दल का अतिरिक्त मुख्य संगठक बनाया गया है।