24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विश्व के सबसे गर्म शहरों में तीन बंगाल के

राज्य में भीषण गर्मी अब विश्व स्तर पर सुर्खियां बटोर रही है। गुरुवार को राज्य के तीन शहर विश्व के सबसे गर्म शहरों की सूची में शामिल हो गए। मुर्शिदाबाद, बांकुड़ा व विष्णुपुर का तापमान विश्व के 15 सबसे गर्म शहरों में शामिल हो गया। यहां के लोग गर्मी से झुलस रहे हैं। मौसम पर नजर रखने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था ओगिमेट व भारत के अलीपुर स्थित मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक गुरुवार को मुर्शिदाबाद विश्व दूसरा सबसे गर्म शहर रहा।

2 min read
Google source verification
विश्व के सबसे गर्म शहरों में तीन बंगाल के

विश्व के सबसे गर्म शहरों में तीन बंगाल के

बांकुड़ा, विष्णुपुर व मुर्शिदाबाद में झुलस रहे लोग
तापमान विश्व के 15 सबसे गर्म शहरों में शामिल
कोलकाता. राज्य में भीषण गर्मी अब विश्व स्तर पर सुर्खियां बटोर रही है। गुरुवार को राज्य के तीन शहर विश्व के सबसे गर्म शहरों की सूची में शामिल हो गए। मुर्शिदाबाद, बांकुड़ा व विष्णुपुर का तापमान विश्व के 15 सबसे गर्म शहरों में शामिल हो गया। यहां के लोग गर्मी से झुलस रहे हैं। मौसम पर नजर रखने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था ओगिमेट व भारत के अलीपुर स्थित मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक गुरुवार को मुर्शिदाबाद विश्व दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। वहीं तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश का प्रयागराज व आठवें स्थान पर बंगाल के बांकुड़ा व विष्णुपर शहरों को जगह मिली। महानगर कोलकाता के अलग अलग इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकार्ड किया गया।
--
कहां कितना तापमान
शहर अधिकतम तापमान
चौक (म्यांमार) 45.5
मुर्शिदाबाद (भारत) 44.6
मेन-सोरोआ (नाइजर) 44.6
इलाहाबाद/घूरपुर (भारत) 44.5
गौरे (नाइजर) 44.5
नजामेना (चाड) 44.5
डिफा (नाइजर) 44.4
कायेस (माली) 44.4
बांकुड़ा (भारत) 44.3
विष्णुपुर (भारत) 44.3
कानो (नाइजीरिया) 44.2
केनीबा (माली) 44.0
(स्त्रोत ओगिमेट व अलीपुर मौसम विभाग)
--
बिना गाउन के ही मुकदमा लडऩे की छूट
राज्य में गर्मी के प्रकोप के चलते कलकत्ता हाइकोर्ट ने एक विज्ञप्ति जारी कर वकीलों को बिना गाउन के ही मुकदमा लडऩे की छूट दी है। अदालत कक्ष में मुकदमा लड़ते वक्त वकीलों को गाउन पहनना पड़ता है। भीषण गर्मी में गाउन पहनकर मुकदमा लडऩे में उन्हें परेशानी होती है। इसी कारण हाइकोर्ट ने विज्ञप्ति जारी कर जून माह तक बिना गाउन के ही मुकदमा लडऩे की छूट वकीलों को दी है। अगली विज्ञप्ति जारी न होने तक छूट जारी रहेगी।
--
आज भी नहीं मिलेगी राहत
अलीपुर स्थित मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी महानगर कोलकाता व आसपास के लोगों को बेचैन कर देने वाली गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार ही रहेगा। सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा तापमान होने व आद्रता के कारण लोगों की परेशानी बनी रहेगी।