
कोलकाता. विद्यासागर सेतु (द्वितीय हुगली पुल) से वाहनों का गुजरना अब महंगा होने जा रहा है। राज्य सरकार की संस्था हुगली रिवर ब्रिज कॉरपोरेशन (एचआरबीसी) ने अगले वित्त वर्ष से टोल टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव सरकार को दिया है। वित्त विभाग की मंजूरी मिलने पर वाहनों का शुल्क दोगुना हो जाएगा। राज्य सरकार के सूत्रों के अनुसार 2010 में तत्कालीन सरकार ने सेतु से गुजरने वाले वाहनों के लिए टोल टैक्स बढ़ाया था। तब से वाहनों की संख्या अप्रत्याशित रूप से बढ़ी है। जबकि टैक्स नहीं बढ़ाया गया। माना जा रहा है कि 2013 में राज्य सचिवालय राइटर्स बिल्डिंग से स्थानांतरित होकर मंदिरतला (नवान्न) आने के बाद से सेतु पर वाहनों का आवागमन बढ़ गया है। इस दौरान सेतु के रखरखाव पर सरकार की लागत भी बढ़ गई। एचआरबीसी का कहना है कि टोल टैक्स बढऩे पर परिवहन विभाग को राजस्व का भी लाभ पहुंचेगा। इससे पहले राज्य सरकार ने सेतु की मरम्मत करने का निर्णय लिया है। टेंडर के माध्यम से रेलवे की संस्था राइट्स के इंजीनियरों ने इसकी समीक्षा करने के बाद मरम्मत कार्य भी शुरू कर दिया है।
रोजाना 90 हजार वाहनों का आवागमन-
जापानी तकनीक से बना विद्यासागर सेतु की लंबाई 832 मीटर तथा चौड़ाई 35 मीटर है। सेतु का उद्घाटन 10 अक्टूबर 1992 को तत्कालीन मुख्यमंत्री ज्योति बसु ने किया था। उक्त सेतु से रोजाना छोटे बड़े मिलाकर करीब 90 हजार वाहन गुजरते हैं। टोल टैक्स बढऩे तथा सेतु से गुजरने वाले वाहनों के लिए कड़ाई से ट्रैफिक के नियमों का पालन करने पर वाहनों की संख्या में कुछ कमी आ सकती है।
अन्य राज्यों को जोडऩे वाला प्रमुख सेतु-
पश्चिम बंगाल की राजधानी महानगर कोलकाता से दूसरे राज्यों को जाने का सबसे प्रमुख मार्ग विद्यासागर सेतु को माना जाता है। यह देश के उत्तर, पश्चिम और दक्षिण के राज्यों को जोड़ता है। हुगली नदी पर बने इस सेतु को पार कर लोग वाहन ओडिसा, मुम्बई, दिल्ली, बिहार व झारखण्ड पहुंचते हैं।
टोल टैक्स की वर्तमान दर-
- मोटरसाइकिल व स्कूटर- 05 रुपए
-निजी वाहन व टैक्सी- 10 रुपए
-निजी बस- 50 रुपए
-मिनी बस- 25 रुपए
- लॉरी- 80 रुपए
- बड़े ट्रक व ट्रॉलर- 110 रुपए
Published on:
12 Jan 2018 06:02 pm
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
