15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kolkata-भाटपाड़ा में तांडव : तृणमूल नेता को पीठ में मारी गोली, बम फेंके

उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा इलाके में रविवार की सुबह दबंगों ने तांडव मचाते हुए तृणमूल नेता अशोक कुमार साव पर फायरिंग की और बम फेंके। साव की पीठ में गोली लगी है। हालांकि उन्हें खतरे से बाहर बताया जा रहा है। उनको इलाज के लिए भाटपाड़ा राजकीय सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

2 min read
Google source verification
Kolkata-भाटपाड़ा में तांडव : तृणमूल नेता को पीठ में मारी गोली, बम फेंके

Kolkata-भाटपाड़ा में तांडव : तृणमूल नेता को पीठ में मारी गोली, बम फेंके

राजकीय सामान्य अस्पताल में भर्ती
-अभी तक नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी
-मौके से एक जीवित बम जब्त

-कैप्शन : बम जब्त कर ले जाते पुलिसकर्मी

कोलकाता . उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा इलाके में रविवार की सुबह दबंगों ने तांडव मचाते हुए तृणमूल नेता अशोक कुमार साव पर फायरिंग की और बम फेंके। साव की पीठ में गोली लगी है। हालांकि उन्हें खतरे से बाहर बताया जा रहा है। उनको इलाज के लिए भाटपाड़ा राजकीय सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस सिलसिले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मौके से एक जीवित बम को जब्त किया गया है। इस घटना से जगदल थाने के पालघाट रोड इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस ने यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि इस घटना का क्या कारण हा। हमलावर की तलाश की जा रही है। अशोक भाटपाड़ा के वार्ड नंबर 12 के तृणमूल अध्यक्ष हैं। वे सुबह अपने घर के पास बाजार जा रहे थे। तभी बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने उन पर छह राउंड फायरिंग की और एक बम भी फेंका।

बाल-बाल बचे

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक गोली अशोक साव की पीठ में लगी। गोली लगने की हालत में वह किसी तरह से बचकर भागने में सफल रहे। उन्हें घायल अवस्था में भाटपाड़ा राजकीय सामान्य अस्पताल ले जाया गया। वहीं उनका इलाज चल रहा है। जगदल थाने की पुलिस ने मौके से एक बम भी बरामद किया है। अशोक कुमार साव ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें जेल सूत्रों से पहले से सूचना थी कि उन पर हमला हो सकता है। कुछ बदमाश उनकी हत्या करने का प्रयास कर रहे हैं। इस घटना के बाद से वे असुरक्षा की भावना से जूझ रहे हैं। उधर, पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

जगदल थाने के 30 मीटर के दायरे में हुई फायरिंग

यह घटना जगदल थाने के 30 मीटर के दायरे में हुई है। पीडि़त नेता की मांग मीरा देवी ने कहा कि कुछ अपराधियों ने उनके बेटे पर उस वक्त हमला बोला जब वह घर से निकल कर जा रहा था। उसी समय गोली मारी गयी, हालांकि ईश्वर की कृपा से गोली उसकी पीठ को छूते हुए निकल गयी और वह बच गये। उन्होंने कहा कि जिस तरह से दिनदहाड़े हमले किये गये हैं। उससे वे लोग बहुत ही भयभीत हैं। पुलिस से गुहार लगा रही हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें और उनके बेटे को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

विधायक ने की घटना की निंदा

स्थानीय विधायक सोमनाथ श्याम ने घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह घटना काफी दुखद है, जो भी इस घटना को अंजाम दिया है, उनको माफ नहीं किया जाएगा। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा भाटपाड़ा को अशांत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सख्त से सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।