
तृणमूल विधायक पुत्र भाजपा में शामिल
तृणमूल विधायक पुत्र भाजपा में शामिल
कोलकाता.
नोआपाड़ा विधानसभा के तृणमूल विधायक सुनील सिंह के पुत्र व नोआपाड़ा युवा तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य सिंह सोमवार को तृणमूल कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल हो गए। आदित्य ने अपने मामा और बैरकपुर से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह की मौजूदगी में अपने समर्थकों के साथ भाजपा का झंडा थाम लिया।
अर्जुन सिंह ने कहा कि इलाके के बहुत से तृणमूल कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल होने के लिए उनके संपर्क में है। जल्द ही तृणमूल छोडक़र भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं की कतार लग जाएगी। किसी को डरा धमका कर पार्टी में नहीं रखा जा सकता है।आदित्य ने अपने मामा और बैरकपुर से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह की मौजूदगी में अपने समर्थकों के साथ भाजपा का झंडा थाम लिया।अर्जुन सिंह ने कहा कि इलाके के बहुत से तृणमूल कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल होने के लिए उनके संपर्क में है। जल्द ही तृणमूल छोडक़र भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं की कतार लग जाएगी।
Published on:
23 Apr 2019 12:00 am
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
