
बर्दवान के पांडेश्वर में तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों में मारपीट
विधायक जीतेन्द्र तिवारी ने वारदात को पार्टी का गुटीय विवाद मानने ने इनकार किया है। विधायक का कहना है कि वारदात से पार्टी का कोई लेनादेना नहीं है। यह दोनों के पारिवारिक विवाद का मामला है। तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नरेन चटर्जी ने घटना के संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त की है।
कोलकाता
पश्चिम बर्दवान जिले के पांडेश्वर इलाके में मंगलवार सुबह तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों में हुई भिड़ण्त में चार लोग घायल हो गए। घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस की तैनाती की गई है। दोनों तरफ से घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार विधायक जीतेन्द्र तिवारी गुट के फलाई शेख और तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नरेन चटर्जी गुट के मुहर्रम शेख के बीच लम्बे समय से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। घटना के संबंध में फलाई शेख की ओर से पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार मुहर्रम शेख और उसके परिवार के लोग फलाई शेख पर मामला वापस लेने के लिए दबाव बना रहे थे। फलाई शेख इसके लिए तैयार नहीं था। गुस्साकर मुहर्रम शेख के परिवार के सदस्यों ने इधर फलाई शेख की बेटी के साथ मारपीट और बदसलूकी की थी। इसको लेकर फलाई शेख ने दलबल के साथ मंगलवार सुबह मुहर्रम शेख और उसके परिवार के सदस्यों पर हमला बोल दिया। घटना की खबर पाकर पुलिस पहुंची। फिर स्थिति सामान्य हुई। विधायक जीतेन्द्र तिवारी ने वारदात को पार्टी का गुटीय विवाद मानने ने इनकार किया है। विधायक का कहना है कि वारदात से पार्टी का कोई लेनादेना नहीं है। यह दोनों के पारिवारिक विवाद का मामला है। तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नरेन चटर्जी ने घटना के संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त की है।
Published on:
20 Nov 2018 09:48 pm
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
Bengal SIR Row: विधानसभा चुनाव से पहले सीएम ममता ने CEC को लिखा पत्र, BLO की मौत सहित ये मुद्दे उठाए

