4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विक्टोरिया मेमोरियल: प्रवेश शुल्क बढ़ा

- शाम 6 बजे के बजाय रात 8 बजे तक खुला रहेगा द्वार

less than 1 minute read
Google source verification
Kolkata West Bengal

विक्टोरिया मेमोरियल: प्रवेश शुल्क बढ़ा

कोलकाता

कोलकाता के ऐतिहासिक विक्टोरिया मेमोरियल का दीदार अब भारतवासियों के लिए महंगा और सार्क देश के पर्यटकों के लिए सस्ता होने जा रहा है। विक्टोरिया मेमोरियल के संग्रहालय में प्रवेश करने के लिए भारतीयों को अब 20 रुपए के बजाय 30 रुपए देने पड़ेंगे। सात सार्क देशों के नागरिकों के लिए टिकट की कीमत 500 रुपए थी। इस घटाकर 100 रुपए कर दी गई है। विक्टोरिया मेमोरियल के क्यूरेटर जयंत सेन सेनगुप्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यहां पर कई अनमोल चीजें हैं जो सेवाएं अब तक मुफ्त थीं, उसके लिए पैसे भी चुकाने होंगे। इसके अलावा विक्टोरिया मेमोरियल के बगीचे के टिकटों के दाम 10 रुपए से बढ़ाकर 20 रुपए कर दिए गए हैं। जयंत सेनगुप्ता ने कहा कि हम 57 एकड़ के बगीचे की देखभाल में बहुत पैसा खर्च करते हैं। इसलिए प्रवेश शुल्क में थोड़ी वृद्धि हुई है। विक्टोरिया मेमोरियल सुबह 10 से रात ८ बजे तक खुला रहेगा। पहले यह शाम ६ बजे तक खुला रहता था। हालांकि संग्रहालय में प्रवेश शुल्क में वृद्धि के कारण अधिकारी-कर्मचारी का एक वर्ग असंतुष्ट है।