
हुगली. श्रीरामपुर थाना इलाके के मानिकतल्ला के समीप सडक़ हादसे मेंघायल युवक का उपचार सही तरीके से नहीं होने का आरोप लगाकर उसके परिचितों ने नर्सिगहोम में जमकर हिंसा की। नर्सिंगहोम के दो कर्मियों की पिटाई की और आईसीयू में घुसकर रिवाल्वर लहराते हुए सबको डराया। पूरी घटना की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई है।
पुलिस इन तस्वीरों के आधार पर हिंसा करने वाले तत्वों की पहचान में जुट गयी है। नर्सिगहोम ने इस संबंध में थाने में लिखित तौर पर शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस ने बताया कि शनिवार को घायल युवक को नर्सिगहोम में लाया गया। उसके पैर व मुंह पर चोट लगी थी उक्त युवक को उपचार के बाद छोड़ दिया गया। इसी छोड़ऩे को लेकर ही विवाद गहराया और अपराधियों ने नर्सिंगहोम पर ठीक तरीके से उपचार ठीक नहीं करने का आरोप लगाकर हिंसा शुरू कर दी।
जिससे चिकित्सक, कर्मचारियों व रोगियों में आतंकत फैल गया। हमलावरों का आरोप है कि नर्सिंगहोम के कर्मी सो रहे थे उपचार करने में देरी की गई। उपचार भी ठीक ढंग से नहीं किया गया।
हिंसा में घायल नर्सिंग होम कर्मी सोमनाथ भर व विश्वसनाथ चक्रवर्ती ने बताया कि घायल युवक के उपचार के बाद हमलावरों ने अस्पताल के अंदर रिवाल्वर लहराते हुए उन्हें पीटा।
चिकित्सक शंकर प्रसाद दे ने कहा कि एक तो पूजा की छुट्टी के दौरान भी चिकित्सक अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर नर्सिंगहोम में मारपीट करना व रिवाल्वर लेकर आईसीयू में प्रवेश करने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।
एससीपी के सेन ने घटनास्थल पर जाकर चिकित्सक व कर्मियों को हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि हमलावरों की पहचान की जा रही है।
हरिदेवपुर में चाउमिन देने से इनकार, फायरिंग
दक्षिण कोलकाता के हरिदेवपुर थाना क्षेत्र के बनर्जीपाड़ा इलाके में शनिवार की रात चाउमिन नहीं देने को लेकर रेस्तरां के बाहर फायरिंग की घटना घटी। इस सिलसिले में पुलिस ने मकुल सापुई और दीपंकर नस्कर नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों हिरासत में हैं।
उनसे पूछताछ की जा रही है। इनके पास से आग्नेयास्त्र बरामद किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की देर रात कुछ युवक शराब के नशे में धुत होकर रेस्तरां में घुसे। उन्होंने चाउमिन मांगा। रेस्तरां के कर्मचारियों ने कहा चाउमिन खत्म हो गया है। इससे भडक़ कर रेस्तरां के एक कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया और रेस्तरां के बाहर हवा में फायरिंग की। गोली की आवाज सुनकर पास में ड्यूटी कर रहे पुलिस वाले पहुंचे। उनमें से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाकी सभी भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
Published on:
02 Oct 2017 11:48 pm
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
ट्रेंडिंग
