
चुनाव बाद हिंसाः बंगाल सरकार ने एसआईटी की मदद के लिए दस आईपीएस अधिकारियों को नियुक्त किया
कोलकाता
हाईकोर्ट की ओर से कार्रवाई के संकेत दिए जाने के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में चुनाव के बाद हिंसा के मामलों की जांच के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय की ओर से गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की मदद करने के लिए गुरुवार को 10 आईपीएस अधिकारियों को नियुक्त किया। इन आईपीएस अधिकारियों के नाम सोमा दास मित्रा, शुभंकर भट्टाचार्य, डीपी सिंह, प्रवीण कुमार त्रिपाठी, संजय सिंह, बी.एल.मीणा, सिद्धनाथ गुप्ता, प्रसून बंद्योपाध्याय, तनमय राय चौधरी और निलांजन विश्वास है। इन्हें कोलकाता पुलिस के तहत आने वाले इलाकों के साथ ही राज्य के उत्तर, पश्चिम और दक्षिण जोन के लिए तैनात किया गया है।
राज्य के गृह विभाग की ने गुरुवार को जारी आदेश के अनुसार एसआईटी की मदद करेंगे। जांच पूरी होने तक इन्हें नियमित कार्यो से छूटी दी गई है। .’’ उल्लेखनीय है कि कलकत्ता उच्च न्यायालय की पांच सदस्यीय पीठ ने चुनाव के बाद हिंसा के दौरान मारपीट, लूटपाट, घरों में तोड़फोड़, आगजनी जैसी घटनाओं की जांच के एसआईटी का गठन किया था। उसमें बंगाल कैडर के तीन आईपीएस अधिकारी सोमेन मित्रा, सुमन बाला साहू और रणवीर कुमार शामिल है।
हाईकोर्ट ने 19 अगस्त को उक्त एसआईटी का गठन किया था, लेकिन अब तक जांच शुरू नहीं की गई थी। इसको लेकर दो दिन पहले हाईकोर्ट ने नाराजगी जताते हुए परोक्ष रूप से राज्य सरकार के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी।
Published on:
3 Sep 2021, 12:05 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकोलकाता
पश्चिम बंगाल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.