12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

West Bengal: भाजपा के बाहुबली सांसद अर्जुन सिंह पर एक घंटे के भीतर दोबारा हमला, सिर फटा

सांसद का सिर फट गया है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अर्जईन सिंह के सिर में कई टांके लगे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
West Bengal: भाजपा के बाहुबली सांसद अर्जुन सिंह पर दोबारा हमला, सिर फटा

West Bengal: भाजपा के बाहुबली सांसद अर्जुन सिंह पर दोबारा हमला, सिर फटा

कोलकाता
पश्चिम बंगाल (West Bengal) में कथित तृणमूल समर्थकों ने भाजपा (BJP) के बाहुबली सांसद सांसद अर्जुन सिंह पर एक घंटे के भीतर दोबारा हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया। उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। सांसद का सिर फट गया है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अर्जईन सिंह के सिर में कई टांके लगे हैं। यह हमला उत्तर 24 परगना जिले के जगदल इलाके में उनके घर के नजदीक हुआ। इससे पहले जिले के के श्‍यामनगर रेलवे स्टेशन के नजदीक फीडर रोड में कथित तृणमूल समर्थकों ने अर्जुन सिंह की गाड़ी पर हमला किया था। हमलावरों ने उनकी गाड़ी की कांच तोड़ दी थी।

अर्जुन सिंह पश्चिम बंगाल के बैरकपुर से बीजेपी सांसद हैं अर्जुन सिंह पहले टीएमसी नेता थे। वह 14 मार्च 2019 को भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा ने इन्हें बैरकपुर लोकसभा सीट से दिनेश त्रिवेदी के खिलाफ उतारा था। बैरकपुर में हिंदी भाषी लोगों का वर्चस्व है। अर्जुन सिंह ने कड़े मुकाबले में त्रिवेदी को 14,857 वोटों से हराया था। लोकसभा चुनाव के दौरान भी अर्जर्न सिंह पर हमला किया गया था।
उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले भाजपा सांसद व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष पर हमला किया गया था।